दूंन पहाड़ क्षेत्र के ढकरयाणा, गोयला और घड़सी में की नुक्कड़ सभाएं।
कहा पहाडी क्षेत्र के कई गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित।

बद्दी। दून से कांग्रेस प्रत्याशी राम कुमार ने पहाड़ी क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढकरयाणा, घड़सी और गोयला में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया।
जहाँ सैंकड़ो की संख्या में युवा, महिलाएं ओर बजुर्ग उनको सुनने के लिए इन सभाओं में शामिल हुए।
गोयला पंचायत में सभा के दौरान महिला कोंग्रेस से कृष्णा वर्मा ने कहा कि भाजपा ने महिलाओं के लिए जो उज्ज्वल योजना शुरू की थी। वो योजना नही बल्कि एक भद्दा मजाक था। घरेलू रसोई गैस की सब्सिडी बंद कर दी गई।
वहीं नालका पंचायत के प्रधान प्रेम चंद ने कहा कि प्रदेश में जब कोंग्रेस की सरकार थी तो हम कभी भी अपने विधायक के पास कोई समस्सया लेकर नही गए जबकि विधायक खुद हमारी सम्सस्याओं को सुनने आते और उनका हल भी करते थे। लेकिन आज भाजपा के प्रत्याशी जो पांच साल में तो कभी नज़र नही आये कभी हमारी सम्सस्याओं को नही सुना लेकिन आज वो किस हक से वोट मांगने आ रहे हैं।
वहीं बी.डी.सी. सदस्य आशा कुमारी ने कहा कि भाजपा सरकार के समय महंगाई इतनी बढ़ चुकी है कि महिलाओं को घर चलाना मुश्किल हो गया है।
अंत मे राम कुमार ने कहा कि जब मैं विधायक था तो पहाड़ी क्षेत्र की सबसे बड़ी पीने के पानी की समस्सया का हल चंडी पेयजल योजना के जरिये किया था। लेकिन भाजपा विधायक की नालायकी के कारण आज भी कई घरों में पानी नही पहुंच सका।
उन्होंने कहा कि मैंने अपने कार्यकाल के दौरान सैंकड़ो के करीब सड़कें निकली। लेकिन आज तक वो रास्ते बस के लिए पास नही हो सके। जनता की सुविधा के लिए कई बसें मैने चलाईं जिनमे से कई रुट आज बंद पड़े हैं।
पहाड़ी क्षेत्र में अस्पतालों के भवनों का निर्माण मेरे समय मे हुआ। जिस पर आज ताले लटक रहे हैं।
सरकारी स्कूलों में स्टाफ नही है।
उन्होंने कहा कि जो कार्य मैने शुरू किए थे आज के भाजपा प्रत्याशी उन आधे अधूरे कार्यों का उद्घाटन कर झूठा श्रेय लेने की कोशिश करते रहे। लेकिन अब समय आ गया है। दूंन कि जनता अब बदलाव लाने को त्यार बैठी है।प्रदेश में कोंग्रेस की सरकार बनते ही क्षेत्र में विकास की आंधी चलाई जाएगी।


आज राम कुमार के साथ उप प्रधान बलबीर, पूर्व प्रधान सोहन लाल वर्मा, पूर्व प्रधान आत्मि कौर, कैप्टन दिला राम, पूर्व प्रधान कृष्ना, उप प्रधान तारा चंद, रामेश्वर, शेर सिंह, लच्छि राम, रूप राम, अंजना, बल्लू ठाकुर, पंच धनी राम, पप्पी ठाकुर, संजू कंवर, चम्पा देवी, शकुंतला देवी, संजू ठाकुर, मनोहर लाल, बाबू राम और गीता ठाकुर, सुरिंदर प्रधान, पूर्व प्रधान इन्दर सेंन ठाकुर, सेवनिर्वित प्रिंसिपल उमा दत्त शर्मा, अनिल शर्मा, ब्लॉक कोंग्रेस उपाध्यक्ष जिया लाल ठाकुर, सेवनिर्वित कानूगो सतपाल शर्मा, अनूप वैद्य वार्ड पंच प्रदीप शर्मा, संजीव शर्मा, देव सिंह संधोली, समाजसेवी जोगा राम मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  अर्की न्यूज…सेर गलोटिया गांव में अग्निकांड से बेघर हुई महिला से मिले सीपीएस संजय अवस्थी, बंधाया ढांढस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *