दूंन से बुरी तरह हार रही है भाजपा,ग्राम पंचायत बरोटीवाला की नुक्कड़ सभा में उमड़ा जनसैला,बात का गवाह: राम कुमार

बद्दी। कोंग्रेस की नुक्कड़ सभाओं में जनता जिस जोश के साथ उमड़ रही है वो इस बात की गवाही भर रही है कि इन विधानसभा चुनावों में भाजपा बुरी तरह हार रही है।
उक्त विचार बरोटीवाला के गांव बटेड में एक नुक्कड़ सभा के दौरान कोंग्रेस प्रत्याशी राम कुमार ने व्यक्त किये।
आज की नुक्कड़ सभा में पंजाब से लोकसभा सांसद डॉक्टर अमर सिंह और दिल्ली प्रदेश कोंग्रेस के डेलीगेट दीपक भारद्वाज भी विशेष रूप से शामिल हुए।
भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पिछले चुनावों में प्रधानमंत्री जो वायदे करके गए थे उनमें से कोई पूरा नही हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा जुमलेबाज पार्टी है जनता इस बात को समझ चुकी है। इन चुनावों में जनता कोंग्रेस की सरकार बनाने जा रही है।
राम कुमार की धर्मपत्नी कुलदीप कौर ने कहा कि कोंग्रेस पार्टी जो बोलती है वो कर के दिखाती है। जिस तरह पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी ने गरीबों मुफ्त में जमीने दी थीं। उसी तर्ज पर कोंग्रेस ने जो 10 गारंटीयां अपने मेनिफेस्टो में दी हैं। उन्हें हर कीमत पर पूरा किया जाएगा।उन्होंने कहबकी झूठे वादे ओर जुमलों की राजनीति भाजपा करती है कोंग्रेस नही।
वहीं राम कुमार ने कहा कि प्रदेश में कोंग्रेस की सरकार बनते ही जिस अधूरे कॉलेज का उद्घाटन भाजपा के प्रत्याशी ने किया है उसका काम तीन महीने के अंदर शुरू किया जाएगा।
सूरजपुर से हरिपुर रोड को चौड़ा किया जाएगा। बद्दी से बरोटीवाला रोड को चंडीगढ की तर्ज़ पर स्ट्रीट लाइटें लगा कर सुंदर बनाया जाएगा।
बरोटीवाला में बिजली पानी की जो समस्सया है उसे पहल के आधार पर हल किया जाएगा।
साथ ही उन्होंने कहा कि खेल मैदान की जमीन जो भाजपा विधायक ने टूरिस्म विभाग ट्रांसफर कर दी थी उसे वापिस लेकर एक बढ़िया खेल मैदान बनाया जाएगा। ट्रैफिक समस्सया का हल निकाला जाएगा।
आज की नुक्कड़ सभा मे दूंन ब्लॉक कोंग्रेस के अध्यक्ष कुलतार ठाकुर, प्रधान हंस राज, बी.ड़ी.सी. राम रतन, उप प्रधान हितेंद्र कुमार, पूर्व प्रधान जय चंद, पूर्व बी.डि.सी. भाग चंद, इंटक उपाध्यक्ष शिव कुमार, राजेन्द्र शर्मा, मुश्ताक़, राज कुमार, पूर्व प्रधान अच्छर पाल कौशल, उप प्रधान बिल्लू खान, पार्षद तरसेम, डॉक्टर अंशु, पूर्व प्रधान लक्ष्मण दास, पूर्व जिला परिषद अजायब सिंह, दया राम रेंजर, प्रधान बिंदु गोरसी, पूर्व पार्षद संजू, गुरनाम, परवीन, कंचन, बिमला, बिंदु देवी, कांटो देवी व भारी संख्या में मातृशक्ति, बजुर्ग ओर युवा शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन न्यूज : टैक्सास इक्विपमेंट और साईं एक्वा मशीन ने 26किसानों को किया सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *