ब्रेकिंग…14 साल की पीड़िता ने अपने रेपिस्ट को मार डाला

अलवर। राजस्थान के अलवर में 14 साल की रेप पीड़िता ने आरोपी युवक की हत्या कर दी। रेप करने वाला पूर्व सरपंच का बेटा था, जिसकी लाश 18 मई को अलवर के कोटकासिम इलाके में सड़क के किनारे मिली। पुलिस ने खुलासा किया है कि लड़के की हत्या की गई थी।


न्यूज वेबसाइट भास्कार डॉट काम के अनुसार पुलिस के मुताबिक पूर्व सरपंच का बेटा लड़की को काफी समय से ब्लैकमेल कर रेप कर रहा था। इसके बाद वह अपने साथियों के साथ भी संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। यह लड़की से बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने खेत में बुलाकर लड़के को मार डाला। वारदात के समय युवक शराब के नशे में था।

सुप्रभात… आज का पंचांग, जया किशोरी जी से सुनिए श्रीकृष्ण—उद्धव प्रसंग, आज का इतिहास और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें आज का राशिफल


भिवाड़ी ASP अतुल साहू ने बताया कि 17 मई की रात पूर्व सरपंच धनीराम यादव के बेटे विक्रम यादव (45) की हत्या कर दी गई थी। अगले दिन 18 मई को उसका शव गांव के पास सड़क पर मिला था। परिजनों ने इसे सामान्य मौत मानकर शव घर ले गए। उन्हें लगा कि उसकी मौत गिरने से हुई है।

खुशखबरी…ड्रोन नीति को मंजूरी देने वाला पहला राज्य बना हिमाचल

यह भी पढ़ें 👉  सोलन ब्रेकिंग : क्लीन में संदिग्ध परिस्थियों में महिला की मौत, मायके वालों का हंगामा 


अंतिम संस्कार के समय विक्रम के गले पर निशान दिखा। खून के धब्बे भी मिले। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। जांच में गांव की ही 10वीं में पढ़ने वाली लड़की की भूमिका संदिग्ध मिली। लड़की की मां नहीं हैं। उसका भाई प्राइवेट जॉब करता है। पुलिस ने उससे सख्ती दिखाई तो सारा मामला सामने आ गया।

उत्तराखंड…नाबालिग का फेक एकाउंट बनाकर अश्लील फोटो डालने के आरोपी पर केस


ASP साहू ने बताया कि नाबालिग लड़की विक्रम यादव के घर पानी भरने जाया करती थी। डेढ़ महीने पहले नाबालिग ने अपने प्रेमी से बात करने के लिए विक्रम का फोन मांगा। दोनों के बीच की बात विक्रम के फोन में रिकॉर्ड हो गई थी। दरअसल पिछले एक साल से लड़की का गांव के ही किसी युवक के साथ अफेयर चल रहा था। इस पर विक्रम उसे ब्लैकमेल करने लगा और रेप किया। विक्रम नाबालिग पर अपने दोस्तों का भी संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। इसी बात को लेकर लड़की नाराज थी।

यह भी पढ़ें 👉  बिलासपुर: कांग्रेस नेता संदीप सांख्यान प्रदेश में कांग्रेस मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त

नाबालिक को बेचने वाला आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे


उधर, विक्रम से पहले गांव के 2 अन्य युवक नाबालिग के साथ रेप कर रहे थे। करीब 6 महीने पहले इन युवकों को भी उसके अफेयर के बारे में पता चल गया था। इसी बात को लेकर दोनों युवक लड़की को ब्लैकमेल कर लगातार दुष्कर्म कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: सचिन तेंदुलकर ने बनाए पकौड़े, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

उत्तराखंड…दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की कैद


ASP ने बताया कि 17 मई की शाम को लड़की विक्रम के घर गई। उसने पानी भरने का बहाना बनाया था। आरोप है कि लड़की ने विक्रम को इशारा कर घर के पास वाले खेत में रात साढ़े नौ बजे बुलाया था। विक्रम शराब के नशे में पहुंच गया। इसी का फायदा उठा उसने चुन्नी से गला घोंट कर मार दिया और सड़क पर शव फेंक दिया।

उत्तराखंड…कार पलटने से पिता, पुत्र और दादी की मौत


कोटकासिम थाना अधिकारी महावीर सिंह शेखावत ने बताया कि मामला सामने आने के बाद नाबालिग को हिरासत में लेकर अलवर के नारी निकेतन में भेजा गया है। नाबालिग ने विक्रम सिंह समेत तीन लोगों के खिलाफ सोमवार को रेप का मामला दर्ज करवाया है।

लालकुआं…ब्रेकिंग : चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़, हाथापाई, गाल पर काटा, वीडियो वायरल, केस दर्ज


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *