राहत वाली खबर : 3.42 लाख संक्रमित मिले, 3.44 लाख ने जीती कोरोना से जंग, 24 घंटों में 3997 मरीजों ने तोड़ा दम

नई दिल्ली। देश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या कम हो रही है। बीते 24 घंटे में देश में 3 लाख 42 हजार 896 कोरोना संक्रमित मिले। इस दौरान 3 लाख 44 हजार 570 ठीक होकर घर भी लौटे हैं। इस चौबीस घटे में 3,997 मरीजों की मौत हो गई। इस महीने ऐसा तीसरी बार हुआ जब नए मरीजों से ज्यादा ठीक हुए हैं। इससे 4 दिन पहले 10 मई को 3.29 लाख केस आए थे और 3.55 लाख संक्रमित ठीक हो गए थे। अगले ही दिन 11 मई 3.48 लाख नए मरीजों के मुकाबले 3.55 लाख संक्रमित रिकवर हो गए थे।
कोरोना की दूसरी लहर में सबसे ज्यादा एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 9 मई को 37.41 लाख थी, जो अब घटकर 37 लाख हो गई है। गुरुवार को इसमें 5,753 की कमी आई। देश में ठीक हो चुके कोरोना मरीजों की संख्या 2 करोड़ से ज्यादा हो गई है।
बीते 24 घंटे में 3.42 लाख नए केस सामने आए हैं। इस दौरान कुल मौतें 3,997 रहीं। जबकि 3,44,570 लाख लोग ठीक होकर घरों को लौटे हैं। अब तक देश में कुल संक्रमितों की संख्या 2.40 करोड़ पहुंच गई है। इसमें से दो 2 करोड़ लोग घर जा चुके हैं। अब तक कुल 2.62 लाख मौतें हुई हैं जबकि विभिन्न चिकित्सालयों में इलाज कराने वालों की संख्या 37 लाख है।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन ब्रेकिंग : आधी हकीकत आधा फसाना निकली स्कूली छात्रों को डराकर उनसे रुपये वसूलने की कहानी, मारपीट कर वीडियो वायरल करने पर अभिभावक फंसे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *