उत्तराखंड…राष्ट्रपति चुनाव :अब तक सीएम धामी समेत 59 विधायक डाल चुके हैं वोट

देहरादून। राष्ट्रपति चुनाव के लिए विधानसभा भवन देहरादून में मतदान जारी है। प्रदेश के सभी 70 विधायक मतदान के लिए अधिकृत हैं। मतदान सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा।

रविवार को निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षक एलएच चांगसांग ने विधानसभा भवन में मतदान की व्यवस्था का निरीक्षण किया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वोट डाल चुके हैं।
विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण भी अपना वोट डाल चुकी हैं। इसके बाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, बिशन सिंह चुफाल ने मतदान किया। बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद और सरवत करीम अंसारी ने भी वोट डालने पहुंचे। अभी तक 59 विधायकों ने वोट डाले हैं। जिसमें भाजपा के 42, कांग्रेस के 13, बसपा के दो और निर्दलीय दो विधायक शामिल हैं।

हल्द्वानी…नशे के सौदागर : राजपुरा पुलिस ने 3.28 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा नशा तस्कर

सोमवार को मतदान शुरू होते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपना वोट डालने पहुंचे। वोट डालने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपति मुर्मू की जीत तय है। मतदान की प्रक्रिया मात्र एक औपचारिकता है। प्रदेश के भाजपा के सभी विधायकों और बसपा के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों का भी मुर्मू को पूरा समर्थन है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग: हल्द्वानी पहुंचे सीएम योगी, विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *