अल्मोड़ा न्यूज : लो जी लग गया तल्ला थपलिया में पिंजरा, अब गुलदार के फंसने का इंतजार

अल्मोड़ा। आखिर तल्ला थपलिया अल्मोड़ा में गायत्री प्रज्ञा पीठ के पास वन विभाग अल्मोड़ा की टीम ने पिंजड़ा लगा ही दिया। जिसके लिए सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे पिछले 3दिनों से प्रयासरत थे। इन दिनों थपलिया,जोशी खोला,खोल्टा में गुलदार का आतंक छाया हुआ है। लोग शाम होते ही घर के अंदर चले जा रहे है रोज की तरह तीन दिन पहले भी गुलदार तल्ला थपलिया में दिखाई दिया। जिसकी फ़ोटो संजय पांडे द्वारा स्वयं अपने मोबाइल में कैद की थी। इसके अलावा प्रतिदिन इसकी आवाज़ सुनाई देती है। क्षेत्र के लोगों ने सुबह के समय भी इसे सड़क पर घूमते हुए देखा है। इस संबंध में आज सुबह भी रेंजर संचिता वर्मा से बात हुई थी। उन्होंने बताया था कि दिन में वन विभाग की टीम के साथ वो भी खुद मौका मुआयना करने के लिये जाएंगी। जिसके बाद आज दिन वन विभाग द्वारा पिंजरा लगा दिया गया है। पिंजरे में जीवित जानवर के स्थान पर जानवर की गंध डाली गई है। जिससे गुलदार सीधे पिंजरे में फंसेगा, पिंजड़ा लगने से लोगों ने राहत की सांस ली। साथ ही यह भी उम्मीद जतायी की गुलदार जल्दी ही वन विभाग की गिरफ्त में होगा।

प्रदेश की ताजा खबरों के लिए जुड़े व्हाट्स एप ग्रुप से 👉 Click Now 👈

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *