हल्द्वानी…ब्रेकिंग न्यूज: हल्द्वानी के जवाहर नगर वार्ड हल्द्वानी एवं काठगोदाम के नई बस्ती वार्ड में पहुंचा अफ्रीकन स्वाइन फ्लू

हल्द्वानी। अफ्रीकन स्वाइन फ्लू हल्द्वानी आ पहुंचा है। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि जनपद के जवाहर नगर वार्ड हल्द्वानी एवं नई बस्ती वार्ड, काठगोदाम में सूअर पशुओं में अफ्रीकन स्वाईन फीवर की रोग की पुष्टि हुई है। अफ्रीकन स्वाइन फीवर रोग की पशुओं में रोकथाम हेतु जवाहर नगर वार्ड हल्द्वानी और नई बस्ती वार्ड काठगोदाम को तीन भागों में विभाजित किया गया है।
रोग की रोकथाम के लिए जवाहर नगर वार्ड हल्द्वानी एवं नई बस्ती काठगोदाम में 01 किमी की परिधि को इन्फैक्टेड जोन घोषित किया गया। इन्फेक्टेड जोन में सूअर मांस, सूअर मांस की दुकानों, सूअर आवागमन पर पूर्ण से प्रतिबिन्धत रहेगा।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को संक्रमित वार्डो एवं स्थानों में डिसइन्फेक्शन फ्यूमिगेशन तथा टिक्स की रोकथाम के उपाय व इन्फैक्टेड जोन में आने वाले सूअर पशुओं की कलिंग करते हुये कार्कसेस को वैज्ञानिक तरीके से डिस्पोजल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं ब्रेकिंग :नदी में डूबकर मां-बेटी की मौत, गोताखोरों ने निकाले शव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *