समस्या…#अल्मोड़ा : सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे ने डीएम से मिलकर बताईं नागरिकों की यह समस्या

अल्मोड़ा। सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे ने जिलाधिकारी अल्मोड़ा मुलाकात करके सभी जिलास्तरीय कार्यालयों का स्थानान्तरण अल्मोड़ा शहर से दूर पाण्डेखोला में कर दिये जाने से लोगों को होने वाली परेशानी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इससे पेंशनर्स, वादकारी अधिवक्तागण व आम नागरिक परेशान हो रहे हैं।


उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय के कार्यालयों तक पहुचने के लिए लोगों को काफी पैसा खर्च करना पढ़ रहा है,जिसे एक सामान्य नागरिक वहन नहीं कर सकता ।

विकास यात्रा…#हल्द्वानी : वार्ड 4 में पहुंची आवास विकास इंदिरा विकास संकल्प यात्रा, इंदिरा के विकास कार्यों को किया महिलाओं ने याद, सुमित के पक्ष में लगाए नारे

अतः जिला मुख्यालय के कार्यालयों तक पहुंचने की सुगम व्यवस्था सुनिश्चित करने की व्यवस्था की जाय, ताकि इन कार्यालयों तक पहुँच आसान हो सके। उन्होंने कहा कि नगर में आम नागरिकों की सुविधाओं लिए एक कैंप कार्यालय खोला जाए। ताकि हर छोटी समस्या के लिए लोगों को पाण्डेखोला की दौड़ न लगानी पड़े। जिस पर जिलाधिकारी ने बताया कि अभी यहाँ पर कार्यालय को पूर्ण रूप से अभी बन्द नहीं किया जा रहा है।

सुप्रभात, जानिए आज का पंचांग, पितृों का पुण्य स्मरण करें इस भजन के साथ, आज का इतिहास और भी बहुत कुछ

यह भी पढ़ें 👉  बिलासपुर: कांग्रेस नेता संदीप सांख्यान प्रदेश में कांग्रेस मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त

भविष्य में भी यहाँ पर स्थित कैम्प कार्यालय के माध्यम से लोग अपनी बात अल्मोड़ा के जिलाधिकारी तक पहुँचा पाएंगे, इसकी मोनिटरिंग वे स्वयं करेंगी। इसके लिए विधिपूर्वक उनकी ओर से आदेश भी जारी हो चुके है। इस पर संजय पाण्डे ने पूरे अल्मोड़ा शहर की ओर से अपने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा विधानसभाओं में दूरस्थ बूथों के लिए 133 पोलिंग पार्टियां रवाना

आपको या आपके मित्रों को हमारी न्यूज की लिंक नहीं मिल पा रहे हैं तो आप उन्हें नीचे दिया गया लिंक सेंड करें। और इसे क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए कहें

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा का चुनाव प्रचार चरम सीमा पर कार्यकर्ताओं की टोली लगातार घर-घर जाकर अजय टम्टा के समर्थन में कर रहे हैं वोट की अपील

https://chat.whatsapp.com/LVaUUTpBUk2KPGJ6rn1DkI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *