हल्द्वानी न्यूज : अनिल बने उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन काठगोदाम के शाखा अध्यक्ष,मनोज भट्ट शाखा मंत्री चुने गए

हल्द्वानी। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन काठगोदाम शाखा के चुनाव काठगोदाम शाखा के चुनाव में 50 सदस्यों ने हिस्सा लिया। चुनाव अधिकारी रघुवीर चौधरी, नवीन लोहनी,जलील अहमद,जफर हुसैन द्वारा सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न कराए। इस दौरान अनिल कुमार को शाखा अध्यक्ष, मनोज भट्ट को शाखा मंत्री, मो. जमील को संयोजक चुना गया। शाखा उपाध्यक्ष पद पर गुलाम मोइन व सूरज बाबू , संयुक्त मंत्री पद पर रेहान अली व शशिकांत गौतम, संगठन मंत्री पद पर मुकेश बुधानी, कोषाध्यक्ष पद पर रंजीत सिंह,कार्यालय सचिव पद पर अब्दुल हई,प्रचार मंत्री पद पर नीरज कन्याल,मीडिया प्रभारी पद पर निर्मल जोशी,प्रवक्ता पद पर गुरमीत सिंह,संप्रेक्षक पद पर हेमंत गड़िया को चुना गया। क्षेत्रीय प्रतिनिधि के रूप में आंनद बिष्ट,प्रदीप शर्मा,लक्ष्मण अधिकारी व किशोरी लाल व प्रांतीय प्रतिनिधि के रूप में फरीद अहमद,कमल पपनै,वाई पी काम्टे,कैलाश कांडपाल, संदीप बिष्ट का चयन किया गया।


राकेश कुमार, संदीप गौतम,कमल धामा,नक्षत्र सिंह,सोना राम,गुरुबख्श सिंह,सूरज कुमार,कमल बिष्ट, दिनेश जोशी व हरजीत सिंह को शाखा कार्यकारिणी में शामिल किया।
अध्यक्ष व मंत्री समेत सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने निगम हित व संगठन हित में कार्य करने में जोर दिया गया। निर्वाचित अध्यक्ष व मंत्री ने कहा कि उनका उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सेवाएं प्रदान करना, साथ ही यात्रियों से शालीनता से पेश आना,निगम कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करना रहेगा,पदाधिकरियों द्वारा पूरे प्रदेश में सभी राज्यो के लिये संचालन खुलने पर हर्ष जताया गया। साथ ही डिपो स्तर पर ई टिकटिंग मशीनों की कमी को दूर करना,सभी कर्मचारियो को ई एस आई कार्ड की सुविधा दिलाना,सभी कर्मचारियो को पूरा वेतन,डिपो में पानी तथा टॉयलेट की समस्या का निराकरण करना,कर्मचारियों के रुके एरियर का भुगतान, साथ ही यूनियन के प्रदेश व्यापी निगमबोर्ड की बैठक में कर्मचारियो के वेतन को आधा किया जाना सहित अन्य मांगों को देखते हुऐ, 15 जुलाई की मध्यरात्रि से 24 घँटे के कार्य बहिष्कार को सफल बनाने की रणनीति बनाई।


इस मौके पर यूनियन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डी एल साह, क्षेत्रीय अध्यक्ष एल डी पालीवाल,मंत्री रामअवध यादव ,अरुण सिंह,ललित प्रसाद,दयाल जोशी,सुरेश प्रसाद,सुनील बिष्ट,आदित्य सिंह,अमन कुमार,विजय श्रीवास्तव,हरजीत सिंह,कला कोहली,दिनेश तिवारी,बलविंदर सिंह,राजवीर सिंह, गोपाल आर्या, नरेश कुमार,जसवंत सिंह ,परमजीत सिंह कमल सनवाल,रूप कुमार,गुरुनाम सिंह मौजूद थे। इसके साथ अन्य यूनियन छोड़कर यूनियन का दामन थामने वालो में फरीद अहमद,देवेंद्र बिष्ट,राजू,मो हनीफ,कुलदीप सिंह ,बीरबल सिंह ,सुधीर अवस्थी ने आज यूनियन की सदस्यता ग्रहण की। उत्तराँचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै और महामंत्री अशोक चौधरी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियो को बधाई दी है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा ब्रेकिंग ....... सेन्ट्रो कार में 10 पेटी बीयर 4 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब भरकर ले जा रहे दो शराब तस्कर गिरफ्तार,कार सीज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *