नई दिल्ली…चेतावनी:बुर्ज खलीफा से दोगुना बड़ा एस्टेरॉयड बढ़ रहा पृथ्वी की ओर, रात करीब 3 बजे गुजरेगा करीब से

नई दिल्ली। आज रात करीब 3 बजे एक बड़े आकार का एस्टेरॉयड पृथ्वी के करीब से गुजरेगा। आकार में दुनिया की सबसे बड़ी बिल्डिंग बुर्ज खलीफा से भी बड़ा यह एस्टेरॉयड पृथ्वी से करीब 19 लाख किलोमीटर दूरी से गुजरेगा, जो पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की दूरी का लगभग 5 गुना है।

UAE में ड्रोन अटैक… 2 भारतीयों की मौत: बदले की आग में झुलसी अरब दुनिया,सऊदी गठबंधन सेना का हूती विद्रोहियों पर हवाई हमला

सुनने में भले ही यह दूरी बहुत ज्यादा लगती हो, लेकिन अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा के मुताबिक, करीब छह लाख साल बाद पृथ्वी के इतने करीब से कोई इतना बड़ा एस्टेरॉयड गुजर रहा है। आखिरी बार जो एस्टेरॉयड इतना करीब से गुजरा था, उसके कारण पृथ्वी के तापमान में आए बदलाव को ही डाइनासोर्स के खात्मे का जिम्मेदार माना जाता है।

Breaking… एक हिरोइन की मौत: दो टुकड़ों में मिली शूटिंग के लिए निकली थीं रायमा, बोरे में बंद मिला शव, पति गिरफ्तार

यह भी पढ़ें 👉  सोलन ब्रेकिंग :वीडियो/ जिम्मेदारी के साथ मिली चुनौती स्वीकार, चुनाव जीतकर पार्टी को मजबूत करेंगे -संजय अवस्थी

नेशनल एयरोनॉटिकल एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन यानी नासा ने 7482 (1994 PC1) नामक इस एस्टेरॉयड की लंबाई करीब 1 किलोमीटर यानी 3280 फीट बताई है। हालांकि नासा के मुताबिक, इससे धरती को कम खतरा है। लेकिन अगर एस्टेरॉयड अपना रास्ता बदल लेता है तो पृथ्वी के लिए खतरनाक साबित हो सकता है और भारी तबाही मच सकती है। पहली बार साल इस एस्टेरॉयड की खोज साल 1994 में की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  अर्की ब्रेकिंग : बजीवन के जंगल में मिला घायल बारहसिंघा, इंजेक्शन लगाते ही जंगल में भाग गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *