धर्म…धन तेरस की खरीददारी व पूजा का शुभ मुहूर्त

दीपावली के पांच दिवसीय पर्व श्रृंखला की शुरूआत धनतेरस से होती है। इस बार धनतेरस की की तिथि को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। 22 या 23 अक्टूबर, इन दोनों दिन में धनतेरस की सही तारीख को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है।
धनतेरस 2022 सही तारीख
धनतेरस यानी कि कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि 22 अक्टूबर 2022 को शाम 6 बजकर 02 मिनट से शुरू हो रही है। 23 अक्टूबर 2022 को त्रयोदशी तिथि का शाम 06 बजकर 03 मिनट पर खत्म होगी। धनतेरस पर पूजा-पाठ के अलावा शुभ वस्तुओं की खरीदारी का भी विधान है। ऐसे में दोनों दिन धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा।
धनतेरस 2022 पूजा की डेट-मुहूर्त
धनतेरस पर मां लक्ष्मी, कुबरे देवता और भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। शास्त्रों के अनुसार धनतेरस की पूजा प्रदोष काल यानी की शाम के समय की जाती है, जब स्थिर लग्न प्रचलित हो। वृषभ लग्न को स्थिर माना गया है, कहते इसमें धनतेरस पूजा की जाये तो लक्ष्मीजी घर में ठहर जाती है। चूंकि त्रयोदशी तिथि 23 अक्टूबर को प्रदोष काल शुरू होने पर ही खत्म हो रही है ऐसे में पूजा 22 अक्टूबर 2022 को ही करें। इसी दिन वृषभ लग्न है। इसमें यम के निमित्त दीपदान किया जाता है।
पूजा मुहूर्त – 22 अक्टूबर 2022 शाम 7 बजकर 10 – रात 08 बजकर 24
प्रदोष काल: 22 अक्टूबर 2022 शाम 5.52 – रात 8.24
वृषभ काल: 22 अक्टूबर2022 शाम 7.10 – रात 09.06
धनतेरस 2022 खरीदारी डेट-मुहूर्त
धनतेरस पर 22 अक्टूबर 2022 की पूरी रात और 23 अक्टूबर 2022 को त्रयोदशी तिथि समाप्त होने पर खरीदारी कर सकते हैं यानी कि दोनों दिन खरीदारी का शुभ मुहूर्त है। धनतेरस पर सोना, चांदी, वाहन, संपत्ति, जमीन, बर्तन आदि खरीदना शुभ होता है। इस बार धनतेरस पर पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है जो खरीदारी के लिए बहुत शुभ होता है। कुल मिलाकर इस साल धनतेरस पर खरीदारी के लिए पूरे 24 घंटे शुभ मुहूर्त है.
धनतेरस पर खरीदारी का मुहूर्त – 22 अक्टूबर 2022, शाम 06.02 – 23 अक्टूबर 2022, शाम 06.03
धनतेरस 2022 अलग-अलग शहरों के पूजा मुहूर्त
नई दिल्ली – 07:01 PM – 08:17 PM (22 अक्टूबर 2022)
मुंबई – 07:34 PM – 08:40 PM (22 अक्टूबर 2022)
जयपुर – 07:10 PM – 08:24 PM (22 अक्टूबर 2022)
बेंगलुरु – 07:24 PM – 08:24 PM (22 अक्टूबर 2022)
चंडीगढ़ – 06:59 PM – 08:18 PM (22 अक्टूबर 2022)
अहमदाबाद 07:29 PM – 08:39 PM (22 अक्टूबर 2022)
चेन्नई – 07.13 PM – 08.13 PM (22 अक्टूबर 2022)

यह भी पढ़ें 👉  मटौर शिमला निर्माणाधीन फोरलेन विस्थापित समिति ने सरकार की नीति और नीयत पर उठाए सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *