हल्द्वानी न्यूज : तीसरे दिन भी गफूर बस्ती में चला जन समस्या निवारण सेवा समिति​ का जागरूकता अभियान

हल्द्वानी। रविवार को तीसरे दिन भी जन समस्या निवारण सेवा समिति गफूर बस्ती वार्ड नंबर 24 हल्द्वानी जिला नैनीताल द्वारा जन जागरूकता सभा का आयोजन किया गया।
सभा का आयोजन गफूर बस्ती वार्ड नंबर 24 में किया गया। सभा में वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। समिति अध्यक्ष एवं आरटीआई कार्यकर्ता सैफ अली सिद्दीकी ने कहा कि गफूर बस्ती के लोगो का रेलवे विभाग द्वारा उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा की समिति गरीबों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि समिति द्वारा इस प्रकार की जनजागरूकता सभाएं आगे भी आयोजित की जायेगी।

इस अवसर पर जन समस्या निवारण सेवा समिति के अध्यक्ष एवं आरटीआई कार्यकर्ता सैफअली अली सिद्दीकी, उपाध्यक्ष तय्यब रजा आजाद, कोषाध्यक्ष मो. मोबीन, मीडिया प्रभारी मो. निशात, सह मीडिया प्रभारी मो. उवैश गफ्फारी, बहार अली शाह, मो. फौजान, मो. जाबिर, पप्पू भाई, वसीम भाई, बाली भाई, ताजिम भाई, मोन्टी उर्फ समीर, मो. आगाज, मो. राजा, मो. साहिब, मो. भूरा, नाजिम भाई, अली हसन, आशिफ अंसारी आदि लोग मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ें एक क्लिक पर, और पाएं खबरें अपने मोबाइल पर

https://chat.whatsapp.com/FRtyqY0WRlHKZxyPPM4AkI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *