यह कैसी राजनीति…#बागेश्वर : मजदूर डामरीकरण करने आए तो कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, भाजपा जिला महामंत्री ने जताई आपत्ति

बागेश्वर। चुनाव आते ही राजनीति दावेदार भी अजीबोगरीब हरकत करने लगे हैं। शनिवार को जब क्वैराली-सात-रतबे मोटर मार्ग पर मजदूर डामरीकरण के लिए पहुंचे तो कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई है।

शनिवार को कांग्रेस प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण के नेतृत्व में कार्यकर्ता शनिवार को क्वैराली में एकत्रित हुए। यहां विधायक चंदन राम दास व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

इस मौके पर हीरा सिंह बिष्ट, प्रकाश कांडपाल, प्रेम सिंह परिहार, शेखर राम, महेश कांडपाल, राजन कांडपाल, महेश पंत, अर्जुन देव, सूर्य प्रकाश वे महेश राम आदि मौजूद रहे।

इधर भाजपा जिला महामंत्री एडवोकेट डा. राजेंद्र सिंह परिहार ने कहा कि कांग्रेस बौखला गई है। बताया कि विभाग द्वारा उक्त मार्ग की निविदा हो चुकी है तथा ठेकेदार द्वारा साइट पर माल डाल दिया है। शनिवार को आंदोलन से पांच घंटे पहले ही मजदूर कार्य के लिए पहुंच चुके हैं। इसके बाद कांग्रेस सस्ती लोकप्रियता के लिए आंदोलन कर रही है।

आपको या आपके मित्रों को हमारी न्यूज की लिंक नहीं मिल पा रहे हैं तो आप उन्हें नीचे दिया गया लिंक सेंड करें। और इसे क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए कहें

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: उत्तराखंड के टिहरी से अपहृत लड़की हिमाचल के चिरगांव में मिली, अपहरणकर्ता गिरफ्तार

https://chat.whatsapp.com/LVaUUTpBUk2KPGJ6rn1DkI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *