चंडीगढ़। वरिष्ठ समाजसेवी व कांग्रेस नेता बलदेव सिंह साहनी का रविवार रात को निधन हो गया। वे कोरोना संक्रमित थे। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की बुआ के बेटे बलदेव साहनी के निधन की सूचना मिलते ही पंजाब के राजपुरा में शोक की लहर छा गई। उनके बेटे तरनजीत सिंह काकू साहनी ने बताया कि 12 अप्रैल को उनके पिता की तबीयत अचानक खराब होने पर उनका कोरोना टेस्ट करवाया गया था, जो पॉजिटिव निकला। इसके बाद से उनका उपचार चल रहा था। रविवार देर रात उन्होंने आखिरी सांस ली और सोमवार सुबह कोविड गाइडलाइन के तहत उनका अंतिम संस्कार किया गया। वे अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां छोड़ गए हैं। कांग्रेस नेता होने के बावजूद भी समाज सेवा में हमेशा अग्रणी रहे। 1984 में दिल्ली दंगों के दौरान परिवार सहित राजपुरा में आकर बस गए थे और शहीद प्रभाकर चौक पर जूस की दुकान चलाते थे।
ब्रेकिंग न्यूज :पूर्व पीएम डा. मनमोहन सिंह के कोरोना संक्रमित बुआ के बेटे बलदेव साहनी की मौत
UPDATES
Recent Comments :