हल्द्वानी…रूझान : भगत, सुमित, हरीश रावत पीछे तो बेहड़, अरविंद पांडे आगे

हल्द्वानी। कालाढूंगी से पहले राउंड की मतगणना के बाद कैबिनेट मिनिस्टर बंशीधर भगत पिछड़े गए हैं। पहले चरण में कांग्रेसके महेश शर्मा उनसे 452 वोटों से आगे निकल गए हैं। महेश को 3762 वोट मिले हैं। जबकि बंशीधर भगत 3310 वोट मिले हैं। इस चरण में हल्द्वानी सीट से भाजपा के जोगेंद्र सिंह रौतला कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश से 1052 वोट से आगे निकल गए हैं।
नानकमत्ता से कांग्रेस आगे चल रहे हैं। सितारगंज से सौरभ बहुगुणा आगे चल रहे हैं। बाजपुर सीट से यशपाल आर्य आगे हैं। गदरपुर सीट से अरविंद पांडे आगे चल रहे हैं तो किच्छा सीट पर कांग्रेस के तिलक राज बेहड़ चल रहे हैं। बहु चर्चित सीट से भाजपा प्रत्याशी मोहन बिष्ट वोट 2713 से आगे चल रहे हैं। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत 2659 वोट हासिल कर चुके है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं ब्रेकिंग : किशोरी की आत्महत्या के मामले में युवक पर मुकदमा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *