नई दिल्ली… भाजपा : भाजपा ने 25 नहीं 59 सीटों पर की प्रत्याशियों की घोषणा, महेश नेगी, रघुनाथ सिंह चौहान, चैंपिंयन का टिकट कटा, लालकुआं का फैसला अभी नहीं

नई दिल्ली। भाजपा ने अब से कुछ देर पहले नई दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में उत्तराखंड में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले 59 प्रत्याशियों के नाम जारी कर दिए हैं। द्वाराहाट से चर्चाओं में रहे भाजपा विधायक महेश नेगी और कपकोट से बलवंत भौर्याल का काट दिया गया है।

खानपुर से भी किसी न किसी वजह से चर्चाओं में रहने वाले प्रणव चैंपियन का टिकट काट कर उनकी पत्नी को टिकट दिया गया है। काशीपुर से पूर्व विधायक चीमा के बेटे को टिकट दिया गया है। सबसे चौकाने वाली घोषणा अल्मोड़ा के लिए हुई यहां से चुनाव जीतकर विधानसभा उपाध्यक्ष बने रघुनाथ सिंह चौहान का टिकट कट गया है।

खटीमा से सीएम पुष्कर सिंह धामी, हरिद्वार से मदन कौशिक,पुरोला से दुर्गेश्वर लाल, यमनोत्री से केदार सिंह रावत, गंगोत्री से सुरेश भारद्वाज, बद्रीनाथ् से महेंद्र भट्ट, थराली से गोपाल राम टम्टा, कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल, रूद्रप्रयाग से भरत सिंह चौधरी, घनसाली से शक्ति लाल शाह, देवप्रयाग से विनोद कंडारी, नरेंद्र नगर से सुबोध उनियाल, प्रतापगढ़ से विजय सिंह पंवार उर्फ गुड्डू भैया, धनोल्टी से प्रीतम सिंह पंवार, चकराता राम शरण नौटियाल, विकास नगर मुन्ना सिंह चौहान, सहसपुर सहदेव पुंडीर, धर्मपुर से विनोद चमोली, रायपुर से उमेश शर्मा काउ व राजपुर रोड से खजान दास के टिकट दिया गया है।

देहरादून कैंट से सविता कपूर, मसूरी से गणेश जोशी, ऋषिकेश से प्रेमचंद अग्रवाल, बीएचईएल रानीपुर से आदेश चौहान, ज्वालापुर से सुरेश राठौर, भगवानपुर मास्टर सत्यपाल, रूड़की से प्रदीप बत्रा, खानपुर से देवयानी कुंवर, मंगलौर से दिनेश पंवार, लक्सर से संजय गुप्ता, हरिद्वार ग्रामीण से यतीश्वरानंद, यमकेश्वर से रेनु बिष्ट, पौड़ी से रामकुमार कोली, श्रीनगर से धन सिंह रावत और चौबट्टाखाल से सतपाल महाराज को प्रत्याशी बनाया गया है।

लैंसडाउन से दिलीप सिंह रावत, धारचूला से धन सिंह धामी, डीडीहाट से बिशन सिंह चुफाल, पिथौरागढ़ से चंद्रा पंत, गंगोलीहाट से फकीर राम टम्टा, कपकोट से सुरेश गड़िया, बागेश्वर से चंदन राम दास, द्वाराहाट से अनिल साही, सल्ट से महेश जीना, सोमेश्वर से रेखा आर्या, अल्मोड़ा से कैलाश शर्मा, लोहाघाट से पूरण सिंह फर्तयाल, चंपावत से कैलाश गहतोड़ी, भीमताल से राम सिंह कैड़ा, नैनीताल से सरिता आर्या, कालाढूंगी बंशीधर भगत, रामनगर से दीवान सिंह बिष्ट, जसपुर शैलेंद्र मोहन सिंघल, काशीपुर से त्रिलोक सिंह चीमा, बाजपुर राजेश कुमार, गदरपुर से अरविंद पांडे, किच्छा से राकेश शुक्ला, सितारगंज से सौरव बहुगुणा व नानकमत्ता डा. प्रेम सिं​ह राणा को अिकट दिया गया है।

नैनीताल… दुखद: कांस्टेबल छतर राम का निधन

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: युवती की गैर इरादतन हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी: सपना की अंगरक्षक पूनम कांग्रेस से लड़ेगी चुनाव, 41 उम्मीदवारों में 16 महिलाएं

कुछ देर पहले सोशल मीडिया पर एक लिस्ट जारी की गई थी, जिसमें कहा गया था कि भाजपा आज 25 दावेदारों की सूची जारी कर रही है। इसमें लालकुआं से नवीन दुम्का का नाम था, लेकिन पत्रकारवार्ता में लालकुआं सीट पर प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की गई।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन ब्रेकिंग : क्लीन में संदिग्ध परिस्थियों में महिला की मौत, मायके वालों का हंगामा 

जी मतदाता जी … गांव के लोग बोले— जनता की जान ज्यादा कीमती, चुनाव तो टाले भी जा सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *