#बागेश्वर…अभियान : भाजपा का मोदी को समर्पित ‘सेवा ही समर्पण अभियान’ 17 से

बागेश्वर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से उनकी शासकीय भूमिका के प्रारंभ होने तक यानी सात अक्टूबर तक भाजपा जिले में सेवा ही समर्पण अभियान चलाएगी। भाजपा के जिला अध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें और पार्टी की नीतियों के बारे में लोगों को जानकारी दें।


बुधवार को पार्टी कार्यालय मंडलसेरा में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष बिष्ट ने कहा कि समर्पण कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर ली गई है। इस दौरान सभी मंडलों में कार्यक्रम आयोजित होंगे। सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी। विकास की बात भी होगी और पौधारोपण भी किया जाएगा। जिसमें छायादार और फलदार पौधों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने मंडल और बूथ स्तर के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता से कार्यक्रमों में सहभागिता करने को कहा।

इसके अलावा दो अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर बूथ स्तर पर स्वच्छता अभियान और प्लास्टिक कचरा हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सात अक्टूर को नदी, नालों की सफाई होगी और पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन को लेकर सभी एकजुट होंगे। इस मौके पर जिला महामंत्री सुरेश कांडपाल, डा. राजेंद्र परिहार, जिला उपाध्यक्ष इंद्र फर्स्वाण, दयाल कांडपाल, सुनील भंडारी, रघुवीर दफौटी, मनोज ओली आदि मौजूद थे।

आपको या आपके मित्रों को हमारी न्यूज की लिंक नहीं मिल पा रहे हैं तो आप उन्हें नीचे दिया गया लिंक सेंड करें। और इसे क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए कहें

https://chat.whatsapp.com/FRtyqY0WRlHKZxyPPM4AkI

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: एल. बी. ए. चेयरमैन ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल का किया दौरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *