सल्ट उपचुनाव : भाजपा के महेश जीना विजयी घोषित, कांग्रेस की गंगा पंचोली को दी 4700 वोटों से मात

हल्द्वानी। अल्मोड़ा की सल्ट विधानसभा पर हुए उप चुनाव में निवर्तमान विधायक स्व. सुरेंद्र जीना के भाई महेश जीना को जनता ने अपना अगला विधायक चुन लिया है। इसी के साथ प्रदेश के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भी अपना पहला टेस्ट पास कर लिया है। 12 राउंड की मतगणना बाद भारतीय जनता पार्टी के महेश जीना चुनाव जीत गए हैं, उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली को 4700 वोटों से हराया है। अल्मोड़ा जिले की सल्ट विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन के कारण उपचुनाव हुआ। इस सीट पर 17 अप्रैल को मतदान हुआ था। जिस पर रविवार को मतगणना हुई। भारतीय जनता पार्टी ने महेश जीना को प्रत्याशी बनाया तो कांग्रेस ने पूर्व में प्रत्याशी रही गंगा पंचोली को चुनाव मैदान में उतारा था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग: चोरी-छिपे मंहगे दामों में कर रहा था शराब की तस्करी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *