हल्द्वानी…काउंट डाउन : 3 दिन शेष कई अच्छे कामों पर भारी पड़ गई भाजपा की ये गलतियां, मिल सकती हैं इतनी सीटें

हल्द्वानी। आज शाम घड़ी की सुइयां जैसे ही छह बजाएंगी। यूपी में सात चरणों के मतदान की आखिरी कवायद भी अंतिम औपचारिकताओं तक पहुंच जाएगी। इसके एक घंटे के बाद शुरू होगी टीवी चैनलों पर एक्जिट पोलों की धमाचौकड़ी।

आधी हकीकत आधे फसाने की तर्ज पर यह एक्जिट पोल भी शरीर में रक्त की रफ्तार बढ़ाने वाला तो साबित होगा लेकिन यह कितना सही साबित होगा इसकी गारंटी खुद टीवी चैनल भी नहीं देते।

बागेश्वर… लव मैरिज को लेकर ताने देते थे लोग, इसीलिए मां ने बच्ची को पिला कर खुद भी खा लिया था जहर

इससे पहले कई विधानसभा चुनावों में नामी गिरामी टीवी चैनलों की एक्जिट पोलों के परिणामों से 180 डिग्री पर असली परिणाम रहे हैं। इसलिए टीवी चैनलों के एक्जिट पोलों के शोर शराबा शुरू होने से पहले जान लें कि आपके राज्य में किस राजनैतिक पार्टी में कितना दम खम है। उसकी गलतियां क्या रहीं और खूबियां क्या क्या रहीं।

नैनीताल… बिग ब्रेकिंग: टैक्सी मालिक की दर्दनाक हत्या, जंगल में फेंका शव

जनता के न्याय तराजू में खूबियों का भार अधिक रहा या कमियों को जनता ने दरकिनार कर दिया यह तो तीन दिन बाद आने वाले वोटों की गिनती की नतीजों के बाद ही पात चलेगा लेकिन तीन दिन के अंतराल में आपका पूर्वानुमान तय करने में यह आपकी मदद अवश्य करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हनुमान जयंती: हनुमान जन्मोत्सव पर आज राजधानी देहरादून में निकलेंगी शोभायात्राएं

भाजपा की गलतियां

1.यदि भाजपा के हाथ से सत्ता छिनी तो उसकी जिम्मेदारी भाजपा हाईकमान के उस फैसले की होगी जिसके तहत चुनावी वर्ष में दो— दो मुख्यमंत्रियों बदल दिया गया। पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत को हटा कर तीरथ सिंह रावत को यह पद सौंपा और कुछ ही महीनों बाद उन्हें भी हटाकर पुष्कर सिंह धामी को सीएम बनाया गया। इससे भाजपा हाईकमान की फैसला लेने की क्षमता पर सवालिया निशान लगे।

2.पूरे सालों में सरकारी नौकरियों पर रोक लगी रही लेकिन जब नौकरियां खोल कर त्रिवेंद्र ने वाह वाही लूटने का प्लान एक्जीक्यूट करना किया तब उन्हें पद से हटा दिया गया। फिर तीरथ आए वे भी बेरोजगारों के लिए कुछ खास नहीं कर सके। जब वे इस बात को समझे तो पद से हटा दिए गए। पुष्कर को इस दिशा में काम करने का कम मौका मिला। लेकिन उनके प्रयासों को चुनावी प्रयास कहा गया।

3. नेताओं का अति आत्मविश्वास भी भाजपा के रास्ते की बड़ी बाधा बनी। नेताओं ने जनता के दरकिनार कर दिया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ एक महिला अध्यापिका की बहस, शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे का भरी कक्षा में शिक्षिका को अपमानित करना ऐसे ही कुछ उदाहरण है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ब्रेकिंग: दो दोस्तों में शराब पीने के बाद हुआ विवाद, तो एक ने दूसरे के सीने में मारी गोली, हालत नाजुक

4. भाजपा नेता अपने काम से ज्यादा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम के सहारे चुनावी किला फतह करने के जुगाड़ में ही लगे रहे। लेकिन मोदी की लोकप्रियता का ग्राफ भी दिनों दिन नीचे गिर रहा है।

5. कम से कम चार साल तक मंत्रियों और अधिकारियों के बीच आपसी सामंजस्य का अभाव झलकता रहा। इससे जमीन पर जनोपयोगी कार्य नहीं दिखे।

6.सोशल मीडिया पर भाजपा के शिगूफों का सच जनता जान गई थी।

7.सत्ता हासिल करने के बाद भाजपा नेताओं ने बढ़ती महंगाई के प्रति कोई चिंता तक व्यकत् नहीं की। वे कुतर्कों के माध्यम से महंगाई को सही साबित करने पर तुले रहे।

8.भाजपा शासन में आम जनता भ्रष्टचार के दानव से पूर्व की ही भांति ही लड़ती रही। और नेता जीरो टालरेंस का दावा करके सच्चाई को नकारते रहे।

9.कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग की अवयवस्था की पोल खुल गई, पहले फेस के बाद सरकार होश में आई और स्वास्थ्य सुविधाओं के सुधार के लिए बड़े—बड़े दावे किये जाने लगे। सभी तैयारियों पूरी होने के बावजूद कोरोना की दूसरी लहर में प्रदेश में पहली से से ज्यादा जानी नुकसान हुआ।

10.टिकिट वितरण में भाजपा जमीनी नेताओं की अनदेखी के कारण चुनाव में कई सीटों पर भाजपा को विद्रोह का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: लोकतंत्र के महापर्व पर तीन पीढियां ने किया एक साथ मतदान

भाजपा की अच्छाइयां

1. ऋषिकेश—कर्णप्रयाग रेलवे लाइन पर निर्माण कार्य का तेजी से चलना, गढ़वाल के लिए अच्छा संकेत रहा।

2. आल वेदर रोड का निर्माण, पहाड़ी इलाकों के लिए अच्छा काम रहा।

3. कोरोना के बाद गरीब परिवारों को मुफ्त राशन योजना से भी लोगों का रूझान भाजपा की ओर गया।

4.कोरोना के तेज वैक्सीनेशन से भी भाजपा सरकार को चुनावों में लाभ मिलेगा।

5.उपलब्धियों के आक्रामक प्रचार से लाभ मिलेगा।

6. किसान आंदोलन में उत्तराखंड भाजपा का तटस्थ रहने का लाभ भाजपा का न मिले लेकिन इससे भाजपा को कुछ सीटों के अलावा ज्यादा नुकसान नहीं होगा।

7. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड के लोगों से सीधे संवाद भी भाजपा को लाभ देगा।

8. संगठनात्मक रूप से भाजपा की माइक्रो प्लानिंग भाजपा को ज्यादा नुकसान से बचाएगी।

9. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उत्तराखंड में पांचवां धाम बनाने का ऐलान पूर्व सैनिक, सैन्य परिवारों को आकर्षित करने वाला रहा।

10. सड़कों व फ्लाइओवरों का तेजी से निर्माण भाजपा को लाभ देगा।
निष्कर्ष :
तमाम अच्छाइयों व बुराइयों पर नजर डालने के बाद लग रहा है कि इस चुनाव में अपने दम पर पूर्ण बहुमत हासिल नहीं कर पाएगी। फिलहाल भाजपा 28—33 पर जा ठहरेगी।

हिम्मतपुर तल्ला के ये छोटे—छोटे भाई—बहन कर रहे दिवंगत पिता के सपने को साकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *