सितारगंज… सुस्वागतम: कैबिनेट मंत्री बहुगुणा की ओर से कावड़ियों का पुष्प वर्षा कर होगा स्वागत

नारायण सिंह रावत
सितारगंज।
गंगाजल भरकर लाने वाले कांवड़ियों का सितारगंज में भव्य स्वागत होगा। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की ओर से सोमवार को शाम 4 बजे नगर के मुख्य चौराहे पर सभी कावरियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा। इसमें भारी संख्या में भक्त मौजूद रहेंगे। मंडल उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता ने बताया कि कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा सावन के पवित्र महीने में कांवड़िया जल भरकर लाते हैं। वह कई किलोमीटर लंबी यात्रा कर मंदिरों तक पहुंचते हैं। धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण इस माह में लोग भोले के भक्तों को जगह जगह भंडारा कराते हुए उनका स्वागत करते हैं। इस कारण कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की ओर से स्वागत कार्यक्रम रखा गया है। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने स्वागत कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भक्तों के पहुंचने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  आज उत्तराखंड आएंगी प्रियंका गांधी, रामनगर ​और रुड़की में होगी विशाल जनसभा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *