लालकुआं…सेंचुरी पल्प एण्ड पेपर कर्मचारी-अधिकारी व उनके परिवारों ने मिलकर निकाली तिरंगा यात्रा

लालकुआं। सेंचुरी पल्प एंड पेपर लालकुआं में आज आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के स्टाफ एवं कर्मचारी कॉलोनियों के सभी निवासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

इस तिरंगा यात्रा में बच्चों एवं महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। कारखाने के सुरक्षा जवानों के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा सेंचुरी स्टाफ कॉलोनी द्वार से प्रारंभ होकर देश भक्ति के नारों के साथ घोड़ानाला वर्कर कॉलोनी होते हुए 25 एकड़ कॉलोनी स्थित शिव मंदिर पर से आकर संपन्न हुई।

तिरंगा यात्रा के समापन स्थल पर कालोनी वासियों, श्रम संगठन के पदाधिकारियों एवं प्रबंधन वर्ग के सदस्यों ने अपने अपने विचार रखे।

वक्ताओं ने सभी से देश की एकता और अखंडता को हर स्थिति में मजबूत बनाए रखने का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा समापन स्तर पर सभी के लिए सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: लोकसभा क्षेत्र की जनता से प्रकाश जोशी का आह्वान, आप साथ दे तो बदलेंगे लोकसभा के हालात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *