बागेश्वर ब्रेकिंग : कोरोना संक्रमित भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष मंजू नेगी का निधन

बागेश्वर। भारतीय जनता पार्टी की नगर अध्यक्ष मंजू नेगी का कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया है। विधायक चंदनराम दास ने अपने फेसबुक वाल पर इसकी जानकारी दी है। नदी गांव की रहने वाली मंजू नेगी पिछले काफी समय से भाजपा की कार्यकर्ता रही। भाजपा नेतृत्व ने उनकी क्षमता को देखते हुए उन्हें महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष बनाया। पिछले दिनों मंजू नेगी कोरोना संक्रमण की शिकार हो गई थी। कल रात उन्होंने अंतिम सांस ली। विधायक चंदनराम दास और भाजपा के जिला अध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी के निर्देश पर होली पर्व को देखते हुए  पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है सघन चैकिंग अभियान 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *