हिमाचल… ब्रेकिंग: चंबा में बादल फटा, एक की मौत, किन्नौर के भावनगर में भूस्खलन (देखें वीडियो)

हिमाचल। यहां के चंबा जिले में एक बार फिर आसमानी आफत टूटी है। खबर आ रही है कि चंबा में बादल फटने से एक आदमी की मौत हो गई है। वहीं कई घरों को नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद स्थानीय लोग राहत एवं बचाव काय में जुट गये हैं।

साथ ही स्थानीय प्रशासन को घटना के बारे में सूचना दी गई है। वहीं आज सुबह हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भावनगर के पास अचानक भूस्खलन होने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग -5 अवरुद्ध हो गया। यहां स्थानीय प्रशासन ने मलबा हटाने के लिए कई मशीनें लगाई हैं।

किन्नौर के भावनगर में भूस्खलन


वीडियों में साफ देखा जा सकता है कि एक पहाड़ का मलवा एक दम से पानी की तरह बहता हुआ नीचे हाइवे पर आया रहा है। उसके बाद मलवा हाइवे से भी नीचे खाई में जाकर गिरता हुआ दिख रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग: डिवाइडर से टकराकर पलटी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *