ब्रेकिंग न्यूज : अमरनाथ गुफा के पास बादल फटा, 3 महिलाओं समेत दस की मौत, तीन दर्जन घायल, सेना चला रही रेस्क्यू आपरेशन

श्रीनगर। अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की खबर है। घटना शुक्रवार शाम 5 बजकर 30 मिनट पर हुई। जिस समय बादल फटा, उस समय गुफा के पास 10 से 15 हजार श्रद्दालु मौजूद थे। इस घटना में 3 महिलाओं समेत 10 लोगों की मौत हो गई है। 35 से 40 श्रद्धालुओं के अब भी फंसे होने की खबर है।

उत्तराखंड… कोरोना : प्रदेश में मिले 47 नए मरीज, कई दिन बाद एक की गई जान


भास्कर.कॉम के अनुसार बादल फटने की घटना पवित्र गुफा के एक से दो किलोमीटर के दायरे में हुई। पहाड़ों से तेज बहाव के साथ आए पानी से श्रद्धालुओं के लिए लगाए गए करीब 25 टेंट और दो से तीन लंगर बह गए। बारिश से पूरे इलाके में तेजी से पानी भर गया और कई लोग इसकी चपेट में आ गए। कई श्रद्धालु लापता हैं और उनके तेज बहाव में बहने की आशंका है।

उत्तराखंड…हंगामा है क्यों बरपा : शराब पीकर हंगामा रहे तीन युवक व दो युवतियां गिरफ्तार


घटना के तुरंत बाद सेना, ITBP, CRPF, BSF, NDRF और SDRF के साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम ने रेस्क्यू शुरू कर दिया। NDRF के DG अतुल करवाल ने बताया कि लोगों को सुरक्षित निकालकर कैंपों तक पहुंचाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग: चोरी-छिपे मंहगे दामों में कर रहा था शराब की तस्करी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तराखंड… किशोरी से शारीरिक शोषण के आरोप में पिता गिरफ्तार

घायलों को एयरलिफ्ट करके अस्पताल ले जाया गया है।
हादसे के बाद PM नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बात की। उन्होंने हादसे पर दुख जताया और पीड़ित लोगों तक हर मुमकिन मदद पहुंचाने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  बिलासपुर: कांग्रेस नेता संदीप सांख्यान प्रदेश में कांग्रेस मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त

ब्रेकिंग न्यूज : जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की हत्या, भारत में राष्ट्रीय शोक

वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, ‘बाबा अमरनाथ जी की गुफा के पास बादल फटने से आई बाढ़ के संबंध में मैंने LG मनोज सिन्हा जी से बात कर स्थिति की जानकारी ली है। लोगों की जान बचाना हमारी प्राथमिकता है। सभी श्रद्धालुओं की कुशलता की कामना करता हूं।’

यह भी पढ़ें 👉  सोलन: पर्यटन सीजन और चुनाव को लेकर पुलिस ने सुरक्षा चक्र किया मजबूत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *