देहरादून… आठ मंत्रियों के साथ सीएम धामी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, मोदी, शाह, योगी और नडडा बने गवाह

देहरादून। पुष्कर सिंह धामी ने दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री पद की शप​थ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह व यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे। देहरादून परेड ग्राउंड में हुए कार्यक्रम में कई कैबिनेट के मंत्रियों ने भी शपथ ली। इसी के साथ पुष्कर धामी राज्य के 12वें मुख्यमंत्री बन गए।

धामी की कैबिनेट में मंत्री के रूप में शपथ लेने वालों में धन सिंह रावत, गणेश जोशी, रेखा आर्या, सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा, प्रेमचंद अग्रवाल, चंदन राम दास और सतपाल महाराज भी शामिल रहे।


पुष्कर सिंह धामी 2012 में पहली बार खटीमा सीट से विधायक बने। उन्होंने तब कांग्रेस के देवेंद्र चंद को करीब 5 हजार वोटों से अंतर से हराया था। 2017 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में धामी ने खटीमा से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की।

इस बार उन्होंने कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी को 3 हजार से कम अंतर से हराया। वह उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री बने। इस बार कापड़ी ने उन्हें छह हजार वोटों से हरा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: उत्तराखंड के टिहरी से अपहृत लड़की हिमाचल के चिरगांव में मिली, अपहरणकर्ता गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *