चंपावत…ब्रेकिंग: 54 हजार से ज्यादा वोटों से जीते सीएम धामी, कांग्रेस प्रत्याशी को मिले 3607 वोट, भाजपा कार्यकर्ता मना रहे जश्न

चंपावत। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत उप चुनाव का मैदना 54 हजार 121 वोटों से मार लिया है। उनकी यह जीत अपने आप में ऐतिहासिक है। सीएम धामी की रिकॉर्ड मतों से जीत के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

वहीं कांंग्रेस की निर्मला गहतोड़ी को 3607 वोट मिले। पहली बार कांंग्रेस की जमानत जब्त हुई। उपचुनाव का परिणाम आते ही सीएम पुष्कर सिंह धामी जनता का आभार करने टनकपुर पहुंच गए हैं।

चंपावत…उपचुनाव : 50 हजार से ज्यादा बढ़त के साथ सीएम धामी बड़ी जीत की ओर, गहतोड़ी ने 13वें चक्र में पार किया 3 हजार का आंकड़ा, लाव लश्कर के साथ धामी खटीमा से चंपावत को रवाना

उनके साथ भारी संख्या में समर्थक भी पहुंचे हैं। यहां भाजपा कार्यकर्ता रंग गुलाल उड़ाने के साथ ही सीएम क जोरदार स्वागत किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सैफ अली सिद्दीकी पर दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *