बद्दी… हिमाचल : अमित ठाकुर से छीन कर ललित शर्मा को सौंपी भायजुमो के दून मंडल की कमान

बद्दी। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला सोलन ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व से विस्तृत चर्चा के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा संगठन की तरफ से दिए गए कार्यों को न करने व बार-बार अनुशासनहीनता करने के कारण युवा मोर्चा दून मंडल के अध्यक्ष अमित ठाकुर को दायित्व मुक्त कर दिया है।

भाजयुमो के जिलाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि दून मंडल के महामंत्री ललित शर्मा को दून मंडल युवा मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

हिमाचल…ब्रेकिंग : सुंदरनगर के सलापड़ क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत, दो गंभीर

उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी। उधर ललित शर्मा को दून मंडल युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाए जाने पर युवाओं ने संगठन का आभार व्यक्त किया है। ललित शर्मा ने बताया कि वह युवाओं को साथ लेकर पार्टी को मजबूत करेंगे।

चंडीगढ़… ब्रेकिंग : चन्नी के रिश्तेदारों के घर ईडी की छापेमारी जारी, करोड़ो रूपये बरामद

यह भी पढ़ें 👉  रास्ते में पड़े गड्ढे से परेशान हुए वार्ड वासी, निगम नहीं करवा पा रही रास्ते की रिपेयर


उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा, जिला सोलन के अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा अमित ठाकुर, जिला सोलन अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, दून के लोकप्रिय विधायक परमजीत सिंह पम्मी व दून भाजपा अध्यक्ष बलवीर ठाकुर का युवा मोर्चा दून मंडल अध्यक्ष बनाने पर धन्यवाद किया है।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन ब्रेकिंग:सेंट लुक्स स्कूल के छात्र ने लैब में पीया कैमिकल, हालत बिगड़ी, पीजीआई रेफर

बद्दी…जिम्मेदारी: शेर सिंह राणा को युवा शिव सेना की कमान, बोले— जिला सोलन के पाचों विस क्षेत्र में छेड़ा जाएगा सदस्यता अभियान

इस अवसर पर प्रदेश युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित ठाकुर, प्रदेश महामंत्री जिला युवा मोर्चा महामंत्री संजीव ठाकुर, उपाध्यक्ष जिला सोलन युवा मोर्चा ललित ठाकुर व राधे चौधरी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नालागढ़ ब्रेकिंग : मानपुरा पुलिस ने दो किलो गांजे के साथ बाइक सवार दबोचा

जी मतदाता जी … गांव के लोग बोले— जनता की जान ज्यादा कीमती, चुनाव तो टाले भी जा सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *