रामपुर बुशहर… #उपचुनाव : मंडी लोकसभा उप चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने विधायक बेटे विक्रमादित्य के साथ किया मतदान

रामपुर बुशहर । हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट के लिए आज हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रानी प्रतिभा सिंह ने अपने विधायक बेटे विक्रमादित्य सिंह व अन्य कांग्रेसी नेताओं के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रतिभा सिंह व विक्रमादित्य सिंह ने वार्ड नंबर एक के लिए बनाए गए बूथ संख्या 76 में अपना मतदान किया। इससे पहले उन्होंने रामपुर के गांधी पार्क में स्थित शनि देव मंदिर में पूजा अर्चना की।

मतदान के बाद प्रतिभा सिंह ने कहा कि इस बार जनता ने अपना वोट महंगाई, पेट्रोल पदार्थों की बढ़ती कीमतों, बेरोजगारी को ध्यान में रखते हुए डाला है। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि हम जीत की ओर बढ़ रहे हैं। प्रतिभा सिंह ने बेटे के साथ सबुह 11 बजे मतदान किया।


रामपुर में ही 91 साल के अमृतलाल और अक्कलबीर नेगी ने भी अपने परिवार के सदस्यों के साथ मतदान किया। मुस्कान, तनुज व अशुंल जैसे कितने ही युवाओं ने भी जिंदगी का पहला वोट डाला।


रानी प्रतिभा सिंह ने महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में वोट देने की अपील की। प्रतिभा सिंह व उनके बेटे विक्रमादित्य ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जी एस बाली के निधन पर भी शोक व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग: सुबह 11 बजे तक 13% वोटिंग, हरिद्वार में EVM पटकी, हिरासत में मतदाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *