चम्पावत… #आंदोलन : कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका

चम्पावत। चम्पावत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को भाजपा सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने बीते दिन पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के काफिले पर हुए हमले पर कड़ी नाराजगी जताई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा शासनकाल में कानून व्यवस्था तार-तार हो गई है। उन्होंने शीघ्र दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने शांत बाजार स्थित कैंप कार्यालय से गांधी प्रतिमा तक जुलूस निकाला। बाद में मोटर स्टेशन में सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर चुकी है। कहा कि प्रदेश में आपराधिक प्रवृत्ति के लोग बेखौफ हो गए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री के काफिले पर सरेआम हमला किया जा रहा है। इसके बाद भी सरकार चुपचाप तमाशा देख रही है। पुतला फूंकने वालों में पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, बीडीसी सदस्य उमेश खर्कवाल, सभासद रोहित बिष्ट, युकां जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी, सेवादल जिलाध्यक्ष हरीश चौधरी, सुशीला बोहरा, दीपक लारा, अशोक कार्की, तारा दत्त जोशी, जगदीश जोशी, मयूख चौधरी, दिग्विजय कार्की, भगवान सिंह तड़ागी, दान सिंह भंडारी, विनोद बडेला, गौरव माहरा, चिराग फर्त्याल, ललित कुमार आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: अमित शाह की जनसभा कोटद्वार में, बलूनी के समर्थन में वोट की अपील की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *