कोरोना उत्तराखंड : देश में फिर बढ़े कोरोना के केस, 24 घंटों में 3.62 लाख, 3.52 लाख स्वस्थ होकर घरों को लौटे, 4128 मौतें

नई दिल्ली। देश में कोरोना के केस में बीते 24 घंटे में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। बुधवार को 3 लाख 62 हजार 632 नए मरीजों की पहचान हुई, 3 लाख 52 हजार 5 लोग ठीक भी हुए। बीते दो दिन से 3.50 लाख से कम केस आ रहे थे और इससे ज्यादा ठीक हो रहे थे। बीते दिन देश में 4,128 की मौत भी हुई। यह लगातार दूसरा दिन है, जब 4 हजार से ज्यादा लोगों को कोरोना के चलते जान गंवानी पड़ी है।
देश में इस महामारी की चपेट में अब तक 2.37 करोड़ लोग आ चुके हैं। इसी तरह कुल 1.97 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। बीते कुछ दिनों से औसतन 3 लाख से ज्यादा लोग रिकवर हो रहे हैं। इसलिए आज यह आंकड़ा 2 करोड़ को पार हो जाएगा। अभी कुल 37.06 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।
बीते 24 घंटे में देश में कुल 3.62 लाख नए केस आए हैं। इस दौरान 4,128 कुल मौतें हुईं। बीते 24 घंटे में 3.52 लोग कोरोना से जंग जीतकर वापस घर भी लौटे। अब तक देश में कुल कुल संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या 2.37 करोड़ जा पहुंची है। जबकि अब तक कुल 1.97 करोड़ लोग ठीक भी हो चुके हैं। अब तक कोरोना से कुल 2.57 लाख मौतें हो चुकी हैं। देश में विभिन्न चिकित्सालयों में अब भी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या 37.22 लाख है।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन: परमाणु से 6 दिन में डायरिया के 179 मामले आए सामने, स्वास्थ्य विभाग ने भरे सैंपल,रिपोर्ट आना बाकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *