देश में कोराना, कुछ कम हुआ कोेरोना का प्रकोप, 3.91 लाख नए केस तो 3.8लाख लोगों ने जीती शनिवार को कोरोना से जंग

नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस का प्रकोप कितना अधिक है इसका अंदाजा लगाना है तो इन ताजा आंकड़ों को देख सकते हैं। शनिवार को दुनिया के टॉप-50 संक्रमित देशों में मिलाकर 3.91 लाख लोग संक्रमित पाए गए, जबकि अकेले भारत में 3 लाख 92 हजार 459 मरीजों की पहचान हुई। मतलब 50 देशों के टोटल केस से भी एक हजार ज्यादा मरीज भारत में मिले। पिछले 24 घंटे में 2 राहत की खबरें भी आईं। पहली ये कि शु्क्रवार के मुकाबले शनिवार को संक्रमितों की संख्या में 9555 की कमी देखी गई। शुक्रवार को देश में रिकॉर्ड 4 लाख 2 हजार 14 लोग संक्रमित पाए गए थे, जो शनिवार को घटकर 3 लाख 92 हजार 459 पर पहुंच गया। दूसरी ओर पिछले 24 घंटे में दुनिया में सबसे ज्यादा मौतें भारत में हुई हैं। यहां 3,684 मरीजों ने दम तोड़ दिया। ब्राजील में मरने वालों की संख्या 2,278 रही। तीसरे नंबर पर अमेरिका रहा। यहां शनिवार को 661 लोगों ने जान गंवाई।
शनिवार का दिन रिकवरी के मामले में काफी अच्छा रहा। पहली बार एक दिन के अंदर 3 लाख से ज्यादा लोग ठीक हुए। इस दौरान रिकवर होने वालों की संख्या 3 लाख 8 हजार 522 रही। अब तक दुनिया के किसी देश में एक साथ इतने मरीज रिकवर नहीं हुए हैं। इससे पहले शुक्रवार 2.99 लाख लोग ठीक हुए थे।
बीते 24 घंटे में कुल 3.92 लाख नए केस सामने आए। बीते 24 घंटे में 3,684 लोगोें ने कोरोना से अपनी जान गंवाई। बीते 24 घंटे में कुल 3.08 लाख लोग कोरोना से जंग जीत कर अपने घरों को भी लौटे। इस प्रकार भारत में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 1.95 करोड़ जा पहुंची है। इनमें से अब तक 1.59 करोड़ लोग ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। अब तक देश में 2.15 लाख कोरोना संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है। देश में अभी 33.43 लाख लोग अपना उपचार करवा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भारती पांडे चुनी गईं कैंपेन अगेंस्ट चाइल्ड लेबर (सीएसीएल) की पहली युवा राष्ट्रीय प्रतिनिधि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *