बागेश्वर ब्रेकिंग : शाम को कोविड सेंटर में भर्ती हुई कोरोना पाजीटिव महिला, रात को हो गई लापता, चिकित्सालय प्रशासन बेखबर, आज नुमाइश खेत में मिली

बागेश्वर । जिला अस्पताल स्थित कोविड सेंटर से सोमवार की सायं भर्ती की गई महिला अचानक लापता हो गई।इसकी चिकित्सालय प्रशासन को भनक तक नहीं लगी। आज महिला नुमाइश मैदान में मिली।
जानकारी के अनुसार सोमवार की सायं धारी गांव की एक महिला को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने पहले उसकी कोरोना जांच करवाई जिसमें महिला पॉजिटिव पाई गई। जिस पर उसे कोविड-19 वार्ड में भर्ती कर दिया गया। परंतु महिला रात में अस्पताल से बाहर चली गई। मंगलवार की सुबह जब परिजन पुनः महिला का हाल-चाल जानने अस्पताल गए, तब प्रशासन को उसके लापता होने की जानकारी मिली। महिला के परिजनों द्वारा उसकी खोजबीन शुरू की गई और काफी प्रयास के बाद महिला को नुमाइश मैदान से बरामद कर लिया गया। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: लोकसभा क्षेत्र की जनता से प्रकाश जोशी का आह्वान, आप साथ दे तो बदलेंगे लोकसभा के हालात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *