समारोह…#देहरादून : सीएम ने गोर्खाली समाज को दी कई सौगातें, हाम्रो दशैं सांस्कृतिक महोत्सव में की घोषणा
देहरादून। हाम्रो दशैं सांस्कृतिक महोत्सव गोर्खाली कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि थे।
गढ़ी कैंट में गोर्खाली सुधार सभा की ओर से हर साल यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर उन्होंने वीर सैनिकों, वीर नारियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया। सीएम ने कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारी विशिष्ट पहचान होती है। हमें अपनी प्राचीन संस्कृति को बचा कर रखना होगा।
सीएम ने कर्नल आर.पी गुरूंग के नाम पर गढ़ी कैंट में एक द्वार बनाने की घोषणा की। गोर्खाली सुधार सभा के भवन जीर्णोधार का कार्य किया जायेगा। गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज के जीर्णोधार का कार्य किया जायेगा।
गढ़ीकैंट, मिठीबेड़ी, घंघोड़ा, जैंतनवाला की आन्तरिक सड़कों का निर्माण कार्य किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा भारतीय सेना में गोर्खाली समाज का बड़ा योगदान है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी,गोर्खाली सुधार सभा के अध्यक्ष पद्म सिंह थापा, ले. जनरल (रिटा.) शक्ति गुरूंग, टी.डी. भूटिया, सरोज गुरूंग, संध्या थापा एवं गोर्खाली सुधार सभा के सदस्य एवं गणमान्य उपस्थित थे।
आपको या आपके मित्रों को हमारी न्यूज की लिंक नहीं मिल पा रहे हैं तो आप उन्हें नीचे दिया गया लिंक सेंड करें। और इसे क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए कहें