देहरादून….मार्निंग वाक को निकलीं प्रदेश की स्वास्थ्य महानिदेशक डा. शैलजा भट्ट को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पैर में फ्रैक्चर

देहरादून। प्रदेश की स्वास्थ्य महानिदेशक डा. शैलजा भट्ट का आज सुबह मार्निग वाक के दौरान एक्सीडेंट हो गया। उन्हें मसूरी रोड स्थित मैक्स चिकिसालय में भर्ती कराया गया है। उनके पैर में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। चिकित्सक उनका उपचार कर रहे हैं।


मिल रही जानकारी के अनुसार डा. भट्ट आज सुबह अपने रेसकोर्स स्थित आवास से सुबह की सैर के लिए निकली थीं। उन्हें रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसके बाद डा. भट्ट के मैक्स चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

जहां चिकित्सकों की टीम उनका उपचार कर रही है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल: बघाट रियासत का रहा है हिमाचल के गठन से सम्बन्ध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *