रामपुर बुशहर…खलल : चांद छुपा बादल में…बारिश ने करवाचौथ किया फीका

रामपुर बुशहर। चांद छुपा बादल में…हम दिल दे चुके सनम फिल्म का ये गीत मानो जैसे आज के करवाचौथ के पर्व के लिए लिखा गया हो। वो भी रामपुर बुशहर के लिए।

यहां करवाचौथ के पर्व को बादलों ने फीका कर दिया है। रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश होने की वजह से सुहागिन महिलाओं के हाथ मायूसी लगने के पूरे आसार हैं। आज की रात चांद के दीदार नहीं हो पाएंगे।

अपने पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुबह से ही महिलाओं ने सज-संवर कर वि​भिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना की। निर्जला व्रत तोड़ने के लिए उन्हें बेसब्री से इंतजार था। मगर, इंद्रदेव ने बरसा कर पूरे त्योहार पर खलल डाल दिया है।

चांद बादलों की ओट से बाहर निकले भी तो कैसे। बादलों ने घुप अंधेरा कर आसमान पर अपना साम्राज्य जमा रखा है।

चांदनी बादलों की ओट से बाहर आकर एक पल आकर सुहागिनों के लिए मुस्कारने का अवसर देना चाहती है। लेकिन, बादल है कि वह चांदनी को घेरे हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल: मंडी में भाजपा की कंगना कांग्रेस के विक्रमादित्य से करेंगी मुकाबला, हुआ एलान

यहां बारिश के कारण ठंड भी बड़ गई है। ऊंचे इलाको में बर्फ पड़ने की पूरी संभावना बनी हुई है। सोमवार को भी मौसम खराब हो सकता है। चुनाव में भी कल बारिश खलल डाल सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन ब्रेकिंग : क्लीन में संदिग्ध परिस्थियों में महिला की मौत, मायके वालों का हंगामा 

पको या आपके मित्रों को हमारी न्यूज की लिंक नहीं मिल पा रहे हैं तो आप उन्हें नीचे दिया गया लिंक सेंड करें। और इसे क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए कहें

यह भी पढ़ें 👉  हमीरपुर: उप मुख्यमंत्री की बेटी आस्था अग्निहोत्री ने चुनाव लड़ने से किया इनकार

https://chat.whatsapp.com/LVaUUTpBUk2KPGJ6rn1DkI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *