हल्द्वानी…ब्रेकिंग: जिला बदर गुंडा अवधि से पहले ही हल्द्वानी में घूमता मिला, गिरफ्तार

हल्द्वानी। वनभूलपुरा पुलिस ने जिला बदर किए गए एक गुंडे को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।


मिली जानकारी के अनुसार एसआई मनोज यादव, कास्टेबल मुन्ना सिंह, व रिजवाल अली के साथ कल दोपहर पैदल गश्त पर थे। पुलिस की टीम फैजान मेडिकल वाली गली से रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे इसी बीच पुलिस टीम को फर्नीचर लाईन की ओर से अपनी ओर आते दिखाई पड़ा।

इस व्यक्ति ने जैसे ही पुलिस को देखा वह उल्टे पांव भागने लगा। एसआई मनोज यादव ने उसे दूर से ही पहचान लिया। दरअसल भागन रहा शख्स गुंडा एक्ट में निरूद्ध और छह माह के लिए जिला बदर किया गया शारिक था।

शारिक किदवई नगर का रहने वाला है। पुलिस टीम ने उसे दौड़ कर पकड़ लिया। पूछताछ में वह जिला बदर के नियमों के तोड़ने दोषी का पाया गया। वह बिना इजाजत जिला नैनीताल में घुस आया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लियाहै। अदालत में पेश करने के बाद उस पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: हल्द्वानी में सीएम धामी का रोड शो, अजय भट्ट के समर्थन में मांगे वोट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *