हल्द्वानी : जिला पूर्ति अधिकारी ने किया गैस वितरण वाहनों का औचक निरीक्षण

हल्द्वानी। जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन ने गैस वितरण के वाहनों का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होने रामपुर रोड की गलियों में तथा गन्ना सेन्टर रामपुर रोड से बरेली रोड में मोटाहल्दू तक गलियों तथा मेन रोड में कोई भी वाहन गैस वितरण करते हुए नहीं पाये गये। उन्होंने गैस गोदाम रोड पर भारत गैस के वितरण वाहन सं. यूके 06 सीए 5516 जिसके चालक पूरन चन्द्र मिले जिनके द्वारा मास्क पूर्ण रूप से नाक तक ढका हुआ नहीं पाया गया तथा वाहन में इलेक्ट्रानिक कांटा पाया गया जो सत्यापित था तथा आगे गली में वाहन सं. यूके 04सीए 3635 इण्डेन गैस सर्विस कर वाहन चालक गोपाल गैस वितरण करते हुए पाये गये।

इनके द्वारा भी मास्क पूर्ण रूप से नाक तक ढका हुआ नहीं पाया गया साथ ही वाहन में इलेक्ट्रानिक कांटा पाया गया जो सत्यापित था। वाहन चालक द्वारा इलेक्ट्रानिक काटां से पूर्णतः गैस वितरण की जा रही थी। बर्मन ने कमुलवागांजा रोड से होते हुए वापस लालडॉठ रोड में वापस आने पर वाहन सं. यूके04सीबी 5416 क्षितीज इण्डेन गैस सर्विस के वाहन चालक महेश पाये गये, वाहन में ना तो महेश और ना ही परिचालक द्वारा मास्क का प्रयोग नही किया गया था। वाहन में इलेक्ट्रॉनिक कांटा नही पाया गया तथा वाहन में वेट मशीन पायी गयी, जिसके सत्यापन का पत्र भी वाहन चालक द्वारा नही दिखाया गया।

उन्होंने वाहन सं. यूके04 डी 8762 के चालक द्वारा टीम को देखकर गाडी वापस कर दी गई, जिसे तुरन्त वापस बुलाया गया तथा वाहन चालक द्वारा मास्क पहने गये थे। वाहन में इलेक्टानिक काटां भी पाया गया साथ ही इण्डेन गैस सर्विस काठगोदाम एवं हल्द्वानी के गैस गोदाम के पहुॅचे तो गोदाम पर वाहन सं. यूके04सीबी4524 जो गैस को लेकर आया था वाहन में खाली सिलेण्डर लोड किये जा रहे थे जिसमे एक लेबर द्वारा मास्क नही पहना गया था।

उन्होंने काठगोदाम के गोदाम में प्रारम्भिक अवशेष 14.2 किग्रा0 भरे हुए सिलेण्डर 284 थे जिसमें 306 सिलेण्डर प्राप्त हुए 16 सिलेण्डर अवशेष मिले तथा 574 सिलेण्डर वितरण हेतु क्षेत्र में दिये गये। जिसका विवरण वाहन सं. वाहन चालक का नाम तथा मोबाईल न. और संख्या सहित विवरण संलग्न है। गोदाम में 14.2 किग्रा0 के 219 सिलेण्डर खाली पाये गये। प्रबन्धक द्वारा बताया गया कि लॉकडाउन के चलते व्यावसायिक सिलेण्डरों की बिक्री प्रभावित हुई है।

उन्होंने गैस सर्विस हल्द्वानी के गोदाम का निरीक्षण करने पर प्राराम्भिक अवशेष 14.2 किग्रा भरे हुए सिलेण्डर 26 थे तथा 666 सिलेण्डारों प्राप्त हुए तथा 16 सिलेण्डर गोदाम में पाये गये और 676 सिलेण्डरों का वितरण किया गया। गोदाम में 679 सिलेण्डर खाली पाये गये। वाहन संख्या यूके04सीबी3432 वाहन चालक दीपक शर्मा जो मास्क पहने हुए थे। तथा वाहन में इलेक्टानिक कांटा पाया गया जांच भी की गई।

यह भी पढ़ें 👉  शिमला न्यूज: उत्तराखंडी म्यूजिक वीडियो हिंवाली नंदा यूट्यूब पर रिलीज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *