हल्द्वानी…सरकारी अस्पतालों के चिकित्सक व स्टाफ डेंगू की चपेट में, बेस, महिला और एसटीएच में कुल पांच को हुआ डेंगू

हल्द्वानी। डेंगू का डंक हल्द्वानी में अपना दायरा बढ़ता रहा है। डेंगू में सरकारी चिकित्सालय डेंगू के अड्डे बनते जा रहे हैं।

बुधवार जिले में 15 और लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें बेस के सर्जन और फिजिशियन, महिला अस्पताल और एसटीएच के एक-एक डॉक्टर शामिल हैं। सभी का उपचार जारी है।


बेस अस्पताल में एक फिजिशियन और एक सर्जन डेंगू से पीड़ित हैं। इस वजह से अस्पताल में दोनों ही अपनी सेेवाएं नहीं दे पा रहे हैं। बेस अस्पताल में एक वार्ड ब्वॉय को भी डेंगू हो गया है। उसे भी छुट्टी दे दी गई है। महिला अस्पताल में भी डेंगू के मच्छरों का कहर जारी है।

यहां की एक महिला चिकित्सक भी डेंगू से ग्रस्त पाई गई है। वह भी छुट्टी पर हैं। इससे पहले एक और महिला चिकित्सक को डेंगू हो गया था। वह अब ठीक होकर काम पर लौट आई हैं। एसटीएच में एक डॉक्टर को डेंगू हुआ है। उनका भी उपचार चल रहा है।


इधर, नैनीताल जिले में डेंगू के 147 मामले सक्रिय हैं। इनमें नैनीताल जिले के 119 लोग हैं। बाकी मरीज दूसरे जिलों से रेफर किए गए हैं। बुधवार को जिले में डेंगू के 15 नए मामले आए हैं। एलाइजा रिपोर्ट में इनकी पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: रानीखेत एक्सप्रेस में सीट को लेकर मारपीट, चले जूते-चप्पल, कई घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *