रूद्रपुर…#किसान आंदोलन : पुलिस को चकमा दे हेलीपैड के पास पहुंचे किसान

रुद्रपुर। सीएम पुष्कर सिंह धामी के किच्छा में कार्यक्रम के दौरान किसानों और कांग्रेसियों ने विरोध-प्रदर्शन किया। डीडीचौक पर पहुंचे किसानों को रोकने पर वह धरने पर बैठक गए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया, लेकिन बाद में पुलिस को चकमा देकर किसान हेलीपैड के करीब तक पहुंच गए। इससे पुलिस अधिकारियों में हाथ-पांव फूल गए। हालांकि पुलिस ने उन्हें हेलीपैड से पहले ही कुछ दूरी पर रोक दिया और हल्का बलप्रयोग कर हटा दिया, लेकिन किसान मुख्यमंत्री को अपना विरोध जताने में सफल हो गए।


किसानों ने मुख्यमंत्री के किच्छा आगमन पर उनका विरोध करने का ऐलान किया था। कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हेलीकॉप्टर चीनी मिल के खेल मैदान में उतरना था। जबकि मुख्यमंत्री को लगभग डेढ़ किमी दूर शहर में इंदिरा गांधी खेल मैदान में जनसभा को संबोधित करना था। इसीलिए प्रशासन ने किसानों के विरोध को देखते नौ प्लाटून पीएसी एवं जिलेभर की पुलिस फोर्स लगा कर हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल छावनी में तब्दील कर दिया। वहीं बुधवार सुबह सैकड़ों की संख्या में किसान और कांग्रेसी नई मंडी समिति में एकत्र होने शुरू हो गए।

उत्तराखंड… #ब्रेकिंग : कोरोना से जान गवांने वालों के परिजनों को आवेदन के तीस दिन के भीतर मिलेंगे 50 हजार — सीएम धामी

वह मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने के लिए जुलूस की शक्ल में सभा स्थल पर रवाना होने लगे। जिसे देख कर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। किसानों के डीडी चौक पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें सभा स्थल पर जाने से रोक दिया, जिसके बाद किसान सड़क पर धरने पर बैठ गए। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। किसानों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली, लेकिन गिरफ्तारी से बचे 20 से 30 किसान चीनी मिल में हेलीपैड के निकट जमा हो गए। इस समय सीएम हेलीपैड जा रहे थे। इसी दौरान किसान नेताओं ने हेलीपैड के निकट पहुंच कर मुख्यमंत्री का विरोध करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। इससे प्रशासन के हाथ पांव फूल गए।

हल्द्वानी…#ब्रेकिंग : स्व. इंदिरा हृदयेश को श्रद्धांजलि देने सपरिवार “संकलन” पहुंचे सलमान खुर्शीद, सुमित से मिलकर बंधाया ढांढस

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: लोकतंत्र के महापर्व पर तीन पीढियां ने किया एक साथ मतदान

हालांकि पुलिस ने किसानों को हेलीपैड तक नहीं पहुंचने दिया। विरोध करने वालों में गौरव बेहड़, निर्मल सिंह हंसपाल, जगरुप सिंह गोल्डी, इंद्रपाल, दीप हंसपाल, साहब सिंह सेखो आदि शामिल रहे। वहीं गिरफ्तारी देने वालों में संतोख सिंह, प्रभजोत सिंह, देवेन्द्र सिंह हरजिंदर सिंह, गुरूदेव सिंह, असविंदर सिंह, बलदेव सिंह, देवेन्द्र सिंह, कांग्रेस प्रदेश सचिव संजीव कुमार, राजेश प्रताप सिंह आदि थे। वहीं यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एमपी चौक पर गिरफ्तारी दी। यहां विक्रम कोरंगा, रिजवान अंसारी, भानू, रवि कुशवाह, फुरकान अंसारी, विनोद कुमार आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग: हादसे का शिकार हुई यात्रियों से भरी बस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *