हिमाचल… #प्रयास : चीन बॉर्डर पर देश का तीसरा सबसे ऊंचा डबल लेन मार्ग बनेगा

केलांग। हिमाचल प्रदेश के साथ लगते चीन बॉर्डर से सटे देश के सैन्य ठिकानों को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार 202 किलोमीटर लंबे ग्रांफू-काजा-समदो मार्ग को डबल लेन करने जा रही है।

इसकी कुल चौड़ाई करीब 60 फीट होगी। साल 2022 में लोसर से बातल के बीच सड़क चौड़ा करने का काम शुरू हो जाएगा। यह देश का तीसरा सबसे अधिक ऊंचाई पर बनने वाला डबल लेन मार्ग होगा। इससे पहले लद्दाख में मनाली-लेह सड़क मार्ग का निर्माण जा चुका है।

यह सड़क 10600 फीट की ऊंचाई पर समदो से शुरू होकर 14931 फीट ऊंचे कुंजम दर्रा से होते हुए 10700 फीट ऊंचे ग्रांफू में मिलेगी। हिमाचल प्रदेश के साथ लगते चीन बॉर्डर से सटे देश के सैन्य ठिकानों को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार 202 किलोमीटर लंबे ग्रांफू-काजा-समदो मार्ग को डबललेन करने जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन ब्रेकिंग : सोलन के व्यक्ति को 40 लाख को चूना लगाने वाला उत्तराखंड का ठग चंडीगढ़ से गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *