हल्द्वानी…अच्छी खबर: उप कारागार से रिहा होंगे आठ कैदी

हल्द्वानी। हल्द्वानी उप कारागार से आठ कैदियों की रिहाई को मंजूरी मिल गई है। रिहा होने वालों में दो साल से कम की सजा काट रहे कैदी शामिल हैं। जिन्हें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आजादी मिलेगी।

प्रभारी जेल अधीक्षक आरपी सैनी ने बताया कि प्रतिवर्ष स्वतंत्रता और गणतंत्र दिवस पर कैदियों को रिहा करने की पंरपरा है। इस बार भी शासन के निर्देश पर जेल प्रशासन की ओर से रिहा होने वाले कैदियों के नाम आईजी जेल के माध्यम से भेजे गए थे।

शनिवार को शासन से आठ कैदियों के नाम पर स्वीकृति मिली है। बताया कि इस बार दो साल से कम की सजा भुगत रहे कैदियों को रिहा किया जाना है। ये कैदी जेल में एक से डेढ़ साल की सजा भुगत चुके हैं।

बताया कि कैदियों के व्यवहार और जेल में रहन-सहन का आधार पर उन्हें रिहाई दी जा रही है। कैदियों को आजादी के अमृत महोत्सव 15 अगस्त को रिहा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: जनता को गुमराह कर रहे हैं भट्ट, जनता के सामने खुली बहस की चुनौती करें स्वीकार- प्रकाश जोशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *