हल्द्वानी… नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) की चुनाव प्रकिया शुरू, आज हुआ मतदाता सूची का प्रकाशन

नैनीताल। देश का सबसे बड़ा संगठन नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया), उत्तराखंड, हल्द्वानी की बीती 22 सिंतबर को राजकीय अतिथि गृह नैनीताल में हुई प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में नई कार्यकारिणी की चुनाव के लिए ब्रह्मदत्त शर्मा को चुनाव अधिकारी व प्रोफेसर गिरीश रंजन तिवारी को सहायक चुनाव अधिकारी बनाया गया था।


गौरतलब हो की यह चुनाव दो वर्ष के लिए हो रहें हैं। चुनाव अधिकारी ब्रह्मदत्त शर्मा ने बताया की सभी चुनाव संबधित कार्यक्रम 17 अभिषेक टावर प्रथम तल, 17 सुभाष रोड़, देहरादून में सम्पन्न होंगे।


वहीं मतदाता सूची का प्रकाशन 28 नवम्बर को 11 बजे होगी। वहीं मतदाता सूची पर आपत्ति 30 नवंबर को 11 बजे से 5 बजे तक होगी। वही मतदाता सूची की आपत्तियों पर सुनवाई एवं निस्तारण – 1 दिसम्बर को 11 बजे से 3 बजे तक होगा,वही अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, 2 दिसम्बर को 11 बजे से होगा। इसके साथ ही नामांकन बिक्री- 3 दिसम्बर, सुबह 11 बजे से सायं 5 बजे तक होंगे, साथ ही 4 दिसम्बर को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक नामांकन होंगे।

वहीं नामांकन पत्रों पर यदि कोई आपत्ति हो तो 5 दिसम्बर को 11 बजे से 2 बजे तक दर्ज हो सकती है, वहीं आपत्तियों का निस्तारण 5 बजे तक होगा, जिसके बाद प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन 6 बजे तक होगा, वहीं 6 दिसम्बर को सुबह 11 बजे से 5  बजे तक नाम वापसी होगी। जिसके बाद अंतिम प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन- 7 दिसम्बर सुबह 11 बजे मतदान होगा व 11 दिसम्बर को सुबह 9 से 4 बजे तक मत गणना होगी जिसके बाद परिणामों की घोषणा होगी।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन… धूमल के जन्मदिवस पर चिकित्सालय में रोगियों को बांटे फल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *