अल्मोड़ा… बेस चिकित्सिालय के नवनिर्माण स्थल से गायब हो रहे फायर उपकरण, साइट इंजीनियर ने दो लोगों पर शक जताते हुए कराया मुकदमा दर्ज

अल्मोड़ा। गोवर्धन तिवारी राजकीय बेस चिकित्सालय में चल रहे निर्माण कार्य स्थल से फायर उपकरण चोरी होने की शिकायत कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस से की गई है।

उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के साइट इलेक्ट्रिक इंजीनियर महेंद्र सिंह बिष्ट ने दो लोगों पर शक जताते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। कोतवाली पुलिस ने इस मतामले में मुकदमा दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।


मिली जानकारी के अनुसार बेस चिकित्सालय में चल रहे निर्माण कार्य इन दिनों उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम द्वारा किया जा रहा है। महेंद्र सिंह बिष्ट के अनुसार पिछले कुछ दिनों से निर्माण स्थल से फायर उपकरण व लैंडिंग वाल्व चोरी हो रहे थे।

उन्होंने बताया है कि कुछ दिनों से आक्सीजन प्लांट में काम करने वाले सौरभ पंत और नवीन प्रदीप सिंह राणा काम पर नहीं आ रहे है। उन्होंने संदेह जताया है कि इन दोनों ने ही फायर उपकरणों की चोरी की हो सकती है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग: सुबह 11 बजे तक 13% वोटिंग, हरिद्वार में EVM पटकी, हिरासत में मतदाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *