ब्रेकिंग न्यूज : देश के पूर्व अटार्नी जनरल सोली सोराबजी को कोरोना से निधन

नई दिल्ली। देश के पूर्व अटार्नी जनरल सोली सोराबजी का शुक्रवार सुबह 91 साल की उम्र में निधन हो गया। दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। कोरोना संक्रमित होने के चलते उन्हें यहां भर्ती करवाया गया था।

सोली सोराबजी का जन्म 1930 में हुआ था, 1953 में उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट से अपनी प्रैक्टिस शुरू की। सोराबजी 1989 से 1990 तक अटॉर्नी जनरल रहे, दूसरे बार ये जिम्मेदारी उन्होंने 1998 से 2004 तक निभाई। 2002 में उन्हें पद्म विभूषण का सम्मान भी मिला। करीब सात दशक तक कानूनी पेशे से जुड़े रहे। बड़े मानवाधिकार वकीलों में सोराबजी की गिनती होती थी।

यह भी पढ़ें 👉  बिलासपुर: कांग्रेस नेता संदीप सांख्यान प्रदेश में कांग्रेस मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *