ब्रेकिंग न्यूज : जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की हत्या, भारत में राष्ट्रीय शोक

टोकियो। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की आज सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। आबे नारा शहर में इलेक्शन कैंपेन के दौरान स्पीच दे रहे थे। 42 साल के हमलावर ने पीछे से फायरिंग की। आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी का नाम यामागामी तेत्सुया है और वो आबे की नीतियों से नाखुश था।


दो गोलियां लगने के फौरन बाद आबे गिर पड़े। उन्हें हेलिकॉप्टर से नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल ले जाया गया। 6 घंटे तक मेडिकल टीम ने उन्हें बचाने की कोशिश की। इलाज के दौरान आबे को दिल का दौरा भी पड़ा। घटना भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजे (जापान के समय के मुताबिक सुबह 11.30 बजे) की है।

हल्द्वानी…आखिर हल्द्वानी की तपती धरती पर मेहरबान हुए मेघराज, एक घंटे से जोरदार बारिश, तापमान गिरा, उमस छूमंतर

आबे की जान बचाने की कोशिश करने वाली मेडिकल टीम में शामिल एक डॉक्टर ने कहा- आबे को लगी एक गोली उनके दिल तक पहुंच गई थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आबे के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  अर्की न्यूज : गौतम एंटरटेनमेंट की नई म्यूजिक एलबम का प्री प्रोडक्शन कार्य जल्द

उत्तराखंड… SSC MTS Exam : दीन दयाल बन कर पेपर दने पहुंचा आशुतोष, दोनों पकड़े गए

मोदी ने एक ट्वीट में कहा- भारत और जापान के रिश्तों और ग्लोबल पार्टनरशिप में आबे की अहम भूमिका रही। आज पूरे भारत में शोक है। इस मुश्किल वक्त में हम पूरी ताकत के साथ अपने जापानी भाई-बहनों के साथ खड़े हैं। उन्होंने शिंजो के सम्मान में कल यानी 9 जुलाई को एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा भी की।

यह भी पढ़ें 👉  नालागढ़ न्यूज :केएल ठाकुर की विदाई के साथ ही गर्माई नालागढ़ की राजनीति, बावा बोले- मैं कांग्रेस से जनता की सेवा करने को तैयार

उत्तराखंड…लव आजकल : रांग काल से शुरू हुआ प्रेम होटल के कमरे में खत्म, अमन निकला जावेद मलिक, अब दे रहा जान से मारने की धमकी

यह भी पढ़ें 👉  24 मार्च 2024, रविवार, आज का राशिफल


हमलावर यामागामी तेत्सुया को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से गन बरामद हुई है। ये किसी टीवी कैमरे की तरह नजर आती है। जापानी मीडिया के मुताबिक हमलावर ने हैंडमेड गन का इस्तेमाल किया। वो मेरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स का मेंबर था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *