सितारगंज… एक और बागी : भाजपा में फिर बगावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश राणा ने भाजपा से दिया इस्तीफा, निर्दलीय उतरेंगे

नारायण सिंह रावत
सितारगंज।
टिकट नहीं मिलने से नाराज नानकमत्ता भाजपा के एक और पदाधिकारी ने बगावत का बिगुल फूंक रिया। प्रदेश सह कार्यवाह के बाद अब नानकमत्ता के पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश राणा ने पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया। उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है।


भाजपा के पूर्व नानकमत्ता मंडल अध्यक्ष मुकेश राणा ने प्रेसवार्ता में कहा कि अब उनका भाजपा में दम घुटने लगा है। कहा कि भाजपा किसान विरोधी पार्टी है।

इसमें निष्ठावान कार्यकर्ता का सम्मान नहीं है। कहा कि प्रदेश के सभी मुख्यमंत्री खनन प्रेमी हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी अब ऐसे पदाधिकारी को उम्मीदवार बना रही है जो दलित, पिछड़ों, अल्पसंख्यक का लगातार शोषण करता रहा है। उन्होंने कहा कि अब वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग : भाजपा ने जगह-जगह राजनीतिक सुपारी किलर खड़े किए: हरदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *