देहरादून…पत्नी के अंतिम संस्कार के समय बिगड़ी पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट की तबीयत, अब ठीक

देहरादून। पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट की पत्नी प्रेमलता बिष्ट का निधन हो गया। वे 70 साल की थीं। कुछ समय से बीमार चल रही थीं। दून के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

बिष्ट की पत्नी के निधन सूचना पाकर बुधवार को उनके सेवक आश्रम रोड स्थित घर पर लोगों का तांता लगा रहा। वह अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटे का भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। नालापानी श्मशान घाट पर अपराह्न तीन बजे अंतिम संस्कार हुआ।

बेटे सिद्धार्थ बिष्ट ने चिता को मुखाग्नि दी। वहीं घाट पर पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट की भी तबीयत खराब हुई, परिजन उन्हें डॉक्टर के पास ले गए। जहां आराम मिलने के बाद वह घर पहुंचे।

इस दौरान पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, पूर्व विधायक राजकुमार, सूर्यकांत धस्माना, ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, पूर्व विधायक केदारनाथ मनोज रावत, राजीव महर्षी, महेश जोशी, प्रदीप जोशी, त्रिलोक सिंह सजवाण, दीप चौहान, संग्राम सिंह पुंडीर, पवन खरोला, रिपुदमन सिंह, मुकेश रेगवी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रुड़की: चुनावी जनसभा में चमक उठी सीएम योगी की आंखें, जानीए क्या हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *