एक​ता में शक्ति…#हल्द्वानी : उत्तराखण्ड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन का स्थापना दिवस, संगठित रह कर संघर्ष करने का संकल्प

हल्द्वानी। “उत्तराखण्ड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन” ने हल्द्वानी के पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच हीरानगर में संगठन का स्थापना दिवस जोर शोर से मनाया। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कई सदस्यों ने वर्चुअल भी हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ ट्रेड युनियनिष्ट मा. दीपचन्द्र पाठक जी विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संगठन की असली ताकत सदस्यों की एकता होती है तथा संगठन के सभी सदस्यों से एकजुट होने की अपील की गई।


सभा को सम्बोधित करते हुए संगठन के प्रदेश महामंत्री मनोज पंत एवं प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम भट्ट ने सभी सदस्यों को स्थापना दिवस की बधाई दी। सभी से एकजुट रहने का आहवान किया। पंत ने कहा कि संगठन से निष्कासित कुछ लोग संगठन तोडने की साजिश के तहत संगठन के लेटर पैड व नाम का दुरूपयोग कर रहें है। ऐसे लोगों के विरूद्ध संगठन सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही करने जा रहा है। संगठन के उपाध्यक्ष प्रेम भट्ट ने कहा कि संगठन अपने सदस्यों के हित में लगातार प्रयासरत है तथा वर्तमान में सड़क से लेकर न्यायालय में संघर्षरत है।

वाह गुरू जी…#​हल्दूचौड़ : असाइनमेंट लेट क्या हुई गुरूजी छात्राओं से करने लगे आपत्तिजनक डिमांड, एलबीएस कालेज हल्दूचौड़ का मामला, पुलिस चौकी पहुंची शिकायत

सभा को सम्बोधित करते हुए कैलाश उपाध्याय एवं कंचन जोशी ने कहा कि जो लोग कल तक मोर्चे के साथ जाने का विरोध कर रहे थे आज वही लोग मोर्चे के पदाधिकारियों से मोर्चे में शामिल होने की गुहार लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोर्चे के साथ हुए 14 सूत्रीय मांगपत्र पर 23 सितंबर को हुई बीओडी की बैठक में मंहगाई भत्ता, रात्रिपाली, शिफ्ट एलाउंस व विशेष भत्ता के प्रस्ताव पास होना संगठन व मोर्चे की बड़ी जीत है और ऐसे लोगों के लिए तमाचा है जो मोर्चे के आन्दोलन को विफल करने के लिए दलाली का काम कर रहे थे।

राजनीति…#बागेश्वर: तो ​दलित कार्ड खेलने की जुगत में है कांग्रेस !

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कल होगा मतदान, 11 हजार से ज्यादा पोलिंग पार्टियां आज हो रहीं रवाना


सभा में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कवि वचुर्वल रूप से सम्मलित रहे तथा सभा को सम्बोधित करते हुए कवि ने कहा कि जो भी लोग संगठन को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं उनकी साजिश कभी भी कामयाब नहीं होने दी जायेगी। कवि ने कहा कि वर्तमान में संगठन उत्तराखण्ड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चे का घटक संगठन है तथा मोर्चे द्वारा प्रस्तावित सभी आन्दोलन कार्यक्रम को सफल बनाने में शतप्रतिशत प्रतिभाग करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: लोकतंत्र के महापर्व की खूबसूरत तस्वीर सात फेरे के बाद दुल्हन पहुंची वोट डालने

ब्रेकिंग…#नई दिल्ली : रोहिणी कोर्ट में सुनलवाई के दौरान गैंगवार, मोस्ट वांटेड जितेंद्र गोली की हत्या, जवाबी गोलीबारी में दोनों हमलावर भी ढेर, 4 घायल

कवि ने कहा कि संगठन ऊर्जा निगमों में कार्यरत संविदा कर्मचारियों नियमितिकरण समान वेतन, मंहगाई भत्ते, रात्रिपाली भत्ते, विशेष भत्ते की लड़ाई लड़ रहा है जिसे पूरा होने तक संगठन अपना संघर्ष जारी रखेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य कंचन जोशी ने की। संचालन रोहित मिश्रा ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग: हल्द्वानी पहुंचे सीएम योगी, विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

सुप्रभात, आज का पंचांग, जानें किस का श्राद्ध किस दिन करना चाहिए, शनिदेव का पुण्य स्मरण भी करें हमारे साथ और भी बहुत कुछ


इस अवसर पर मनोज पंत, प्रेम भट्ट, दीपचंद्र पाठक, कैलाश उपाध्याय, कंचन जोशी, घनश्याम बिष्ट, गिरीश भट्ट, रोहित मिश्रा, सलिम अंसारी, भोलेनाथ गोस्वामी, भोपाल कार्की, रजत मिरा, जयतेश मेहरा, हरीश पाण्डे, उमेश जोशी, कुन्दन नेगी, संदीप, उमेश कुमार, मोहन चौबे, नवीन चुफाल, सुन्दर सिंह, घनश्याम चुफाल, देवकी नन्दन, यतेन्द्र भट्ट आदि उपस्थित रहे।

आपको या आपके मित्रों को हमारी न्यूज की लिंक नहीं मिल पा रहे हैं तो आप उन्हें नीचे दिया गया लिंक सेंड करें। और इसे क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए कहें

https://chat.whatsapp.com/LVaUUTpBUk2KPGJ6rn1DkI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *