बहेड़ी… नार्थ ईस्टर्न रेलवे मजदूर यूनियन की भोजीपुरा शाखा की कार्यकारिणी की आम बैठक

बरेली। नार्थ ईस्टर्न रेलवे मजदूर यूनियन की भोजीपुरा शाखा की कार्यकारिणी की ओपन बैठक का आयोजन बहेड़ी केंद्र पर किया गया। बैठक का संचालन संयुक्त मंडल मंत्री रोहित सिंह ने जबकि बैठक की अध्यक्षता भोजीपुरा शाखा अध्यक्ष एस एन ठाकुर ने की।


इस बैठक में नरमू की भोजीपुरा शाखा के पदाधिकारियों ने केंद्रीय अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी व मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह मलिक, संयुक्त मंडल मंत्री रोहित सिंह व बृजभूषण यादव एवं इज्जतनगर मंडल के अन्य वरिष्ठ एवं मनोनीत पदाधिकारियों द्वारा यूनियन व कर्मचारियों के यथार्थ परमहित एवं कल्याण हेतु किए गए समुचित सफल प्रयासों हेतु उपरोक्त सभी पदाधिकारीयों को शॉल व माला पहना कर सम्मानित किया गया।

हिमाचल…ब्रेकिंग न्यूज : किन्नौर में बादल फटा, बाढ़ ने मचाई तबाही, घरों को छोड़ सुरक्षित स्थानों की ओर भागे लोग


केंद्रीय अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी को उनके अभूतपूर्व सहयोग व परिश्रम हेतु भोजीपुरा के शाखा मंत्री इंद्रसेन सक्सेना व भोजीपुरा के अन्य पदाधिकारियों द्वारा सम्मिलित रूप से उन्हें “शील्ड” भेंट कर यथावत सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  गुड न्यूज : हल्द्वानी में होली के दिन तीन बार होगी पानी की आपूर्ति

उत्तराखंड… मौसम: जारी हुआ दून—नैनीताल समेत इन जिलों के लिए बारिश का रेड अलर्ट


बैठक के दौरान भोजीपुरा शाखा में रिक्त पदों पर नवचयनित निम्न पदाधिकारियों उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह,उपाध्यक्ष शिवराज बिष्ट, कोषाध्यक्ष राजपाल यादव,संयुक्त मंत्री अमित तिवारी,संयुक्त मंत्री मुनाजिर बेग,सहायक मंत्री पंकज राठौर को भी माला पहना कर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग सोलन …एमएमयू कालेज में पीजी ईएनटी की छात्रा से रैगिंग के दौरान दीवार से लगा पीड़िता का सिर, केस दर्ज

सितारगंज… कामन नदी में उतराता बरामद हुआ मनोज राणा का शव


केंद्रीय अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी ने अपने भाषण में एनपीएस, रेलवे के निजीकरण जैसे मुद्दों की घोर निंदा की। साथ ही साथ यूनियन के सदस्यों व पदाधिकारियों के समर्पण और परिश्रम की प्रशंसा भी की।कार्यकारिणी की बैठक में भोजीपुरा शाखा के सभी पदाधिकारियों सदस्य शामिल हुए।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं ब्रेकिंग :नदी में डूबकर मां-बेटी की मौत, गोताखोरों ने निकाले शव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *