सुप्रभात…13 नवंबर 2022 : आज का पंचांग, आज का इतिहास और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

13 नवम्बर 2022,रविवार, विश्व दयालुता दिवस, सूर्योदयः प्रातः 06:35:00, सूर्यास्तः सायं 05:25:00
आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944,सूर्य दक्षिणायन, हेमन्त ऋतु, मार्गशीर्ष माह, कृष्ण पक्ष, पंचमी तिथि 24:53:00 बजे तक तदोपरान्त षष्ठी तिथि, पंचमी तिथि के स्वामी नागदेवता हैं तथा षष्ठी तिथि के स्वामी कार्तिकेय जी हैं। आर्द्रा नक्षत्र 10:18:00 बजे तक तपोरान्त पुनर्वसु नक्षत्र, आर्द्रा नक्षत्र के स्वामी राहु देव जी है तथा पुनर्वसु नक्षत्र के स्वामी गुरु है। सिद्ध योग 22:48:00 बजे तक तदोपरान्त साध्य योग, शुभ गुलिक काल 02:46:00 से 04:07:00 बजे तक, रविवार को पश्चिम दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। आज का राहु काल 04:07:00 से 05:28:00 बजे तक, यह तिथि समस्त शुभ कार्यो के लिए शुभ है।


आज के दिन इन विभूतियों का हुआ था जन्म
1780 : पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह का जन्म पाकिस्तान के गुजरांवाला में हुआ।
1892 :कहानीकार, गद्यगीत लेखक राय कृष्णदास का जन्म।
1917 : प्रसिद्ध प्रगतिशील कवि मुक्तिबोध गजानन माधव का जन्म।
1967 : भारतीय अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि का जन्म।
1968 : हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री जूही चावला का जन्म।
आज इनकी है पुण्य तिथि
1589 :लाहौर में आमेर के राजा भारमल के पुत्र भगवानदास का निधन।
आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
मेष राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके स्थाई कामकाज पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। करियर संबंधी कार्य हेतु आप किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। स्थानपरिवर्तन भी संभव संभव है। आपके रुके हुए कार्य बनने शुरू होंगे। मित्रपक्ष से आज भी सहयोग मिल सकता है। वृष राशि-आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। आपके स्थाई कामकाज यथावत चलते रहेंगे।नए कार्यों की शुरुआत आप कर सकते हैं। हालाँकि प्रारंभिक अड़चने भी संभव है। आय में भी वृद्धि संभव है। भ्रमण से व दूसरे लोगों की बातों में बिना-विचारे आने से आज भी आपको बचना चाहिए। मिथुन राशि- आपके लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। करियर संबंधी कार्य पूर्व दिनों की भाँति संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। कामकाज में आपके लिए कुछ अच्छी संभावना भी बन सकती है। किसी कार्य विशेष की सफलता से आपको ख़ुशी मिल सकती है। बौद्धिक तौर पर आज आप काफ़ी रचनात्मक व सृजनात्मक रह सकते हैं। हालाँकि घूमने-फिरने व मनोरंजक विषय-वस्तुओं की तरफ आपका अधिक झुकाव रह सकता है।

कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। आपके ज़रूरी कार्य हल होंगे। विदेश संबंधी योजनाओं में प्रगति मिलेगी। लेक़िन आत्मविश्वास में कमी व मन उदास रह सकता है। अनावश्यक अपव्यय भी संभव है।

सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में उन्नती व प्रगति की अच्छी संभावना बन रही है। आपका रूका हुआ पैसा वापस आ सकता है। यदि आप करियर संबंधी किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें उम्मीद के अनुसार परिणाम प्राप्त होंगे।
कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। करियर में आपको उन्नती और प्रगतिकारक अवसर हासिल होंगे। नई नौकरी के लिए किए जाने वाले प्रयास हल होंगे। शासन-प्रशासन से जुड़े कार्य हल होंगे। अधिकारी वर्ग से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। किसी अर्थपरक यात्रा पर जाने की संभावना बन सकती है। कुलमिलाकर आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है।

तुला राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। आपके रुके हुए कार्य एकाएक बनने शुरू होंगे। हालाँकि भगदौड़ भी अधिक रह सकती है। आपके कूछ महत्वपूर्ण कार्य भी हल होंगे। लम्बी दूरी की यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। उच्च शिक्षा संबंधी योजनायें हल होंगी।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन: मां महागौरी की उपासना के लिए श्रद्धालु पहुंचे शूलिनी मंदिर,लिया मां का आशीष

वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। करियर में विशेष प्रयत्नों के बाद कुछ उन्नतिकारक अवसर हासिल हो सकते हैं। लेक़िन आज आपको जोख़िम वाले कार्यों व धन निवेश के बारे में निर्णय सोच-विचारपूर्वक लेने चाहिए। धनु राशि-आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में उन्नति व प्रगतिकारक अवसर हासिल होंगे। पारिवारिक मतभेद दूर होंगे। यदि आप नई व्यावसयिक गतिविधियों से जुड़ना चाहते हैं, तो आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेंगे। यदि आप किसी विवाद व समस्या से जूझ रहे हैं, तो आज आपको कुछ राहत मिलने वाली है।

यह भी पढ़ें 👉  जनता एक बार फिर से विश्वास जताकर नरेंद्र मोदी को देखना चाहती है पीएम: रणधीर शर्मा

मकर राशि-आज का दिन आपके लिए पिछले दिनों की अपेक्षाकृत अच्छा रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में उन्नति व प्रगति कारक अवसर हासिल होंगे। धन व संसाधनों की कमी के कारण रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी। रोज़गार परक योजनायें सफल होंगी।
कुम्भ राशि-आज का दिन भी आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। प्रस्तावित कार्यों में अच्छी प्रगति होगी।करियर संबंधी कुछ अच्छी संभावनाएं भी उत्पन्न होंगी, लेक़िन निर्णय लेने की स्थिति में द्विविधा व मन की अस्थिरता रह सकती है।
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। हालांकि कामकाज संबंधी कुछ अच्छी संभावनाएं भी आपके लिए बन सकती है। लाभ के साधनों में भी वृद्धि संभव है। लेकिन शिक्षा संबंधी मामलों में निर्णय लेने में जल्दबाज़ी ना करें। दिन की अनुकूलता के लिए विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें या ॐ विष्णवे नमः का मंत्र का जप करें।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: लोकसभा क्षेत्र की जनता से प्रकाश जोशी का आह्वान, आप साथ दे तो बदलेंगे लोकसभा के हालात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *